फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13: घर में भिड़े सिद्धार्थ और आसिम, देखें किसके समर्थन में खड़े हुए फैंस

Thu, 21 Nov 2019 03:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम लंबे समय से दोस्त रहे हैं लेकिन अब दोनों की दोस्ती में दरार देखने को मिल रही है। शो के दौरान कई बार सलमान खान खुद इन दोनों की दोस्ती और खेल की तारीफ कर चुके हैं। हालांकि बीते हफ्ते इन दोनों में टास्क के दौरान मतभेद हो गया था जिसके बाद दोनों का झगड़ा हुआ और बातचीत बंद हो गई। अब फिर से पिछले दो दिनों में सिद्धार्थ और आसिम झगड़ते हुए देखे गए। मामला इतना बढ़ गया कि बिग बॉस ने खुद दोनों को संयम रखने के लिए कहा। ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार सिद्धार्थ और आसिम ट्रेंड हो रहे हैं। जहां कुछ लोग सिद्धार्थ का पक्ष ले रहे हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि आसिम सही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Asim and Siddharth Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
एक यूजर ने लिखा- 'हिंसा को प्रमोट करना बंद करिए। इन तस्वीरों को देखिए। क्या यह मान्य है।'
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट सुमित कड़ेल ने लिखा- 'सिद्धार्थ शुक्ला ने आसिम को पूरी ताकत से 5-6 बार धक्का दिया। यह मायने नहीं रखता कि कौन सही है और कौन गलत। घर में हिंसा नहीं होनी चाहिए। बिग बॉस को इस पर कुछ करना चाहिए।'

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : voot
एक यूजर ने सिद्धार्थ के बारे में समर्थन करते हुए लिखा- 'आसिम रियाज आस्तीन का सांप है। '
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
एक यूजर ने लिखा- 'मुझे लगता है सिद्धार्थ को न्याय मिलना चाहिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें