फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारस नहीं सिद्धार्थ हैं 'बिग बॉस' के असली 'लवर ब्वॉय', इन 5 कंटेस्टेंट के साथ दिखा कनेक्शन

Thu, 21 Nov 2019 01:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' के अभी तक के सफर को देखें सिद्धार्थ शुक्ला घर के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं। घर में सिद्धार्थ अपने गुस्से की वजह से चर्चा में हैं और कई बार घर के सदस्यों से भिड़ते देखे गए हैं। इन सबके बीच उनकी कई खासियत भी लोगों के सामने आई है। टीम को लीड करने की बात हो या कनेक्शन बनाने की सिद्धार्थ उनमें आगे ही रहे हैं। वैसे तो पारस छाबड़ा खुद को 'संस्कारी प्लेब्वॉय' कहते हैं और माहिरा-शहनाज के साथ वो फ्लर्ट भी करते देखे गए हैं लेकिन घर के 'लवर ब्वॉय' की बात हो तो सिद्धार्थ शुक्ला पारस को पीछे छोड़ देते हैं। तो चलिए आगे की स्लाइड में देखते हैं 'बिग बॉस 13' के घर में सिद्धार्थ शुक्ला और उनके अब तक के कनेक्शन के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : voot
माहिरा
अभी तक सिद्धार्थ और पारस की टीम के बीच हमेशा ठनती ही रही है। जब सिद्धार्थ आसिम से भिड़ गए तो पारस और माहिरा ने सिद्धार्थ का साथ दिया। यही नहीं शो मेें सिद्धार्थ और माहिरा एक दूसरे से फ्लर्ट भी करते देखे गए। माहिरा कहती हैं कि 'आप मुझे अब अच्छे लगने लगे हैं।' वो पूछती हैं कि 'आपको मेरे होंठ कैसे लगते हैं?' जवाब में सिद्धार्थ ने कहा- 'बहुत प्यारे हैं। ऐसे होंठों के लिए लड़कियां इंजेक्शन लगवाती हैं लेकिन तुम्हारे पास तो ऐसे ही हैं।' यही नहीं दोनों को गले लगते हुए भी देखा गया। 
विज्ञापन

3 of 6
bigg boss 13 - फोटो : colors tv
शहनाज
सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी है कि फैंस उन्हें सिड नाज (SidNaaz) के नाम से जानने लगे हैं। दोनों साथ में खूब मस्ती करते हैं और एक दूसरे का उतना ही ख्याल भी रखते हैं। 

4 of 6
Siddharth Shukla and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
देवोलीना
सिद्धार्थ शुक्ला का बर्ताव देवोलीना को लेकेर बदला बदला नजर आया। देवोलीना कई मौकों पर सिद्धार्थ के साथ फ्लर्ट करती दिखीं। सिद्धार्थ भी पीछे नहीं रहे और वो भी देवोलीना के रंग में रंगे नजर आए। दोनों की ये मस्ती दर्शकों को खूब पसंद आई।
विज्ञापन

5 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : voot
शेफाली 
वाइल्ड कार्ड के जरिए शो मं पहुंचीं कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला शादी से पहले सिद्धार्थ शुक्ला को डेट कर चुकी हैं। जब वो शो में पहुंची तो उन्होंने माना था कि सिद्धार्थ उनके खास दोस्त रहे हैं। शेफाली ने जब एंट्री की तो वो सिद्धार्थ के ग्रुप में शामिल हुईं और हर बात पर उनका साथ भी देती नजर आईं हालांकि अब दोनों के बीच थोड़ी दूरियां देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
आरती
सिद्धार्थ और आरती का भी अच्छा कनेक्शन शो में देखा गया है। दोनों पहले से एक दूसरे को जानते हैं। ऐसे में दोनों ही एक दूसरे का साथ देते नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें