फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13 करने के बाद आरती को अभी तक नहीं मिला कोई प्रोजेक्ट, चैनल से फिर मांगा नया शाे

Thu, 20 Feb 2020 04:13 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aarti Singh - फोटो : voot
बिग बॉस 13 की फाइनलिस्ट आरती सिंह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं । अब उन्हें पूरा देश जानता है और घर से बाहर आने के बाद वो इंटरव्यू देने में बिजी हैं । हर रोज उनके इंटरव्यू आते हैं जिसमें वो अपने करियर और बिग बॉस के बारे में कोई ना कोई राज खोलती हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
आरती सिंह - फोटो : Social Media
हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में चैनल से नया काम मांगा । उन्होंने बॉलीवुड लाइफ डॉट से बातचीत में कहा, 'बिग बॉस 13 के घर में कोई भी मुझको प्यार करने वाला नहीं था। तभी तो मैं बाहर आते ही अपनी मां के लगे लगी और अब उनके साथ समय बिता रही हूं। मेरा परिवार बहुत ख्याल रख रहा है ।'
विज्ञापन

3 of 5
arti singh - फोटो : colors
अपने गेम के बारे में बात करते हुए आरती सिंह ने बताया, 'मैंने बड़े ही सब्र के साथ इस गेम को खेला है। शुरुआत में मैं अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाती थी लेकिन फिनाले आने तक सब बदल गया। मैंने खुद को साबित कर दिखाया। मैंने फैंस और मेकर्स के फैसले को सही कर दिखाया है।'


 

4 of 5
arti singh - फोटो : colors
'सलमान खान को भी मेरा बर्तावा पसंद था। यही वजह है कि शो से मेरी उम्मीदें बढ़ती चली गईं । अब तो मैं चैनल से अपने लिए एक नया शो मांगना चाहती हूं।' सिद्धार्श शुक्ला के बारे में बात करते हुए आरती सिंह ने कहा, 'हर किसी को बिग बॉस में एक सहारे की जरूरत थी। मैंने उसकी दोस्ती के लिए सब कुछ किया और ऐसा ही रवैया सिद्धार्थ का भी था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले: आरती सिंह - फोटो : Colors Tv
'हम दोनों एक दूसरे पर भरोसा करते थे। एक समय पर मैंने उसको सपोर्ट नहीं किया, उसके बाद भी वो मेरे साथ था। उसके गुस्से के बारे में मुझको नहीं पता था। मैंने उसका ये रूप पहली बार देखा था।' वहीं फिक्स्ड विनर के आरोपों पर आरती सिंह ने कहा, 'ऐसा हो ही नहीं सकता। चैनल किसी को जिताने के लिए ऐसा क्यों करेगा।'

बॉयफ्रेंड मेलविन के धोखा देने के बाद सना खान ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'उसने एक छोटी लड़की को...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें