फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: विजेता बनते ही शहनाज ने सिद्धार्थ को किया Kiss, क्या घर के बाहर भी रहेगा ऐसा रिश्ता

Thu, 20 Feb 2020 03:32 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस सीजन 13 के विनर बन गए हैं। शो की शुरुआत से ही उन्होंने एक मजबूत दावेदार के रूप में अपनी जगह बनाई और उसे अंत तक कायम रखा। फिनाले में 6 दावेदारों को हराकर सिद्धार्थ ने बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा किया। फिनाले के इस खास मौके पर एक बार सिद्धार्थ और शहनाज का प्यार देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
दरअसल सलमान खान ने विनर के रूप में सिद्धार्थ शुक्ला के नाम की घोषणा करने के बाद सभी फाइनलिस्ट आसिम रियाज, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, आरती सिंह और शहनाज गिल को बुलाया। इन सभी को बिग बॉस की तरफ से एक खास तोहफा दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
जब सभी फाइनलिस्ट सलमान के पास तोहफा ले रहे थे तो शहनाज ने स्टेज पर आते ही सिद्धार्थ शुक्ला को गले से लगाकर उन्हें Kiss कर लिया। इस मौके पर दोनों काफी खुश दिखे। शहनाज फिनाले में टॉप 2 से बाहर हो गई थीं। शहनाज ने घर से निकलने के बाद सलमान से कहा कि अगर सिद्धार्थ नहीं जीता तो वो रोने लगेंगी।

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस जीतने के बाद जब सिद्धार्थ शुक्ला से पूछा गया कि क्या वो बाहर भी शहनाज के संपर्क में रहेंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि हां वो टच में रहेंगे। सिद्धार्थ ने कहा कि बिग बॉस के घर में उनकी शहनाज के साथ अच्छी बॉन्डिंग रही। सिद्धार्थ कहा कि शहनाज के साथ उन्होंने घर में सबसे अच्छे पल बिताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
सिद्धार्थ को विनर बनाने में शहनाज गिल का भी खास योगदान रहा। बिग बॉस की सबसे बड़ी एंटरटेनर बनकर शहनाज ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। सिद्धार्थ और शहनाज के बीच घर में करीबियां दिखीं। शहनाज ने तो ये तक कहा कि मैं शो जीतने नहीं बल्कि तुम्हें जीतने आई हूं। अगर कोई हम दोनों के बीच आया तो उसे मैं फाड़ कर रख दूंगी। दोनों की बीच की केमिस्ट्री लोगों को ऐसे पसंद की आई कि इन्हें दर्शकों ने इन्हें 'सिडनाज' का नाम दे दिया। प्यार और तकरार की वजह से लोगों की निगाहें हमेशा इन दोनों पर रहीं।

Bigg Boss 13 Winner: इन पांच वजहों से सिद्धार्थ शुक्ला बने शो के विजेता, जीती इतनी बड़ी रकम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें