Himanshi Khurana, Arhaan Khan, Rashami Desai
- फोटो : file photo
इसके अलावा अरहान खान ने बिग बॉस 13 के अंदर रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, रश्मि सिद्धार्थ की दोस्त बनने की कोशिश कर रही हैं, मुझे लगता है कि रश्मि की ओर से ये अच्छा कदम हो सकता है। ये उनकी शानदार रणनीति है और मैं इससे परेशान नहीं हूं। अरहान खान ने कहा कि, मैं जिस तरह से खेल को खेल रही हैं उससे मैं काफी खुश हूं। मैं अपने, रशिम और हिमांशी के निजी मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। हिमांशी ऐसा कोई काम नहीं करेगी जिससे रश्मि गलत नजर आए। गौरतलब है कि हिमांशी अरहान के बारे में बात करे हुए विशाल और आसिम से कहा था कि, 'उसने (अरहान) मुझे बोला कि मैं बहुत सारी बातों में गलत नहीं था। रश्मि इन बातों को शो में क्लियर कर सकती थी। अगर मेरी बेइज्जती नेशनल टेलीविजन पर हुई है तो पूरी बात यहीं पर साफ होनी चाहिए थी। अगर रश्मि को मेरे जाने के बाद सिद्धार्थ से दोस्ती करनी थी तो मेरा उससे लड़ने का क्या मतलब था।' वहीं आज प्रसारित होने वाले वीकेंड का वार में इस मामले को सलमान खान उठाएंगे और हिमांशी की क्लास लगाएंगे।