फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: घरवालों के सामने अरहान ने रश्मि को किया KISS,सिद्धार्थ का रिएक्शन देख सभी हैरान

Wed, 04 Dec 2019 07:02 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Siddharth Shukla, Arhaan Khan, Rashami - फोटो : file photo
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में अरहान खान (Arhaan Khan) की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद रश्मि देसाई के चेहरे पर चमक नजर आ रही है। घर में आते ही अरहान ने रश्मि को प्रपोज किया जिसे रश्मि ने स्वीकार कर लिया। इस बीच 'बिग बॉस' का एक नया प्रोमो वीडियो आया है। इस प्रोमो वीडियो में अरहान सभी घरवालों के सामने रश्मि देसाई को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रश्मि को जैसे ही अरहान किस करते हैं तो सिद्धार्थ के रिएक्शन को देखकर सभी हैरान रह जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : voot
इस प्रोमो वीडियो को कलर्स चैनल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। वीडियो को साझा करते हुए लिखा है- 'घरवालों को लगता है कि सिद्धार्थ शुक्ला को अगली कप्तानी नहीं देना चाहिए? देखिए अरहान खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच का ये नया झगड़ा।' प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस घरवालों को ऐसे सदस्यों को चुनने को कहते हैं जिनकी अगली कप्तानी की दावेदारी छीन लेनी चाहिए। ज्यादातर घरवाले सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई का नाम लेते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : voot
वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही रश्मि देसाई सिद्धार्थ का नाम लेती हैं और वजह बताना शुरू करती हैं तो सिद्धार्थ बीच में बोलते हैं। रश्मि कहती हैं- 'चुप रहो और सुनो।' इसके बाद अरहान सिद्धार्थ से कहते हैं कि 'तू अब लड़कियों से लड़ेगा?'जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'अगर लड़की का फैसला तू लेगा तो लड़की को बोल चुप बैठने को।'
 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : voot
इसके बाद अरहान ये कहते हुए - 'मैं लड़कियों के हिसाब से चलता हूं' रश्मि देसाई को किस करते हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि अरहान के यह करते ही सिद्धार्थ और शहनाज हंसने लगते हैं। इन दोनों का रिएक्शन दिखाने के बाद रश्मि का चेहरा दिखाया जाता है। रश्मि शरमाती हुई दिखाई दीं। इसके अलावा 'बिग बॉस' का एक और प्रोमो वीडियो आया है इस वीडियो में घरवाले टास्क करते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इस टास्क में घरवालों को 'सामान कक्ष' से किसी एक के नाम वाला बैग लेकर बजर बजने पर ट्रेन के डिब्बे में चढ़ना होगा। जो भी घरवाला आखिर में चढ़ेगा उसका फैसला संचालक यानी कि पारस छाबड़ा के हाथ में होगा। इस वीडियो में टास्क के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। वीडियो में इतना जरूर साफ है कि पारस खेल को अपने फैसले से पलटने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि घरवाले उनके ऊपर सही फैसला न लेने का आरोप लगाते हुए दिखे। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के रोते ही समर्थन में उतरे प्रशंसक, ट्रेंड कर रहा #StayStrongSidharth
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें