फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB13: देवोलीना को छोड़ अब माहिरा के 'प्यार' में डूबे सिद्धार्थ, देखते ही बोले- 'तुम्हारे होंठ तो...'

Thu, 21 Nov 2019 04:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Siddharth Shukla and Mahira Sharma - फोटो : voot
देवोलीना के बाद सिद्धार्थ (Siddharth Shukla) की माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) से नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। कप्तानी वाले टास्क में सिद्धार्थ और माहिरा की बढ़ती नजदीकियां घरवालों को साफ दिखीं। इस टास्क के दौरान सिद्धार्थ ने माहिरा के होठों के बारे में ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर माहिरा शरमा गईं। दिलचस्प बात है कि जब माहिरा से सिद्धार्थ ये सब बातें कह रह थे तो देवोलीना चुपचाप सुन रही थीं।
विज्ञापन

2 of 5
Siddharth and Mahira - फोटो : voot
20 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में कप्तानी टास्क के दौरान सभी घरवाले मौजूद थे। तभी शहनाज ने कहा कि 'मैं दूल्हे बने सिद्धार्थ और पारस के परिवार की बेइज्जती करवाना चाहती हूं।' इस दौरान माहिरा आईं और सिद्धार्थ से कुछ पूछा। तभी सिद्धार्थ ने कहा कि 'आपके होठ ठीक वैसे ही हैं जैसा कि भाऊ ने कहा था- बड़े होठों वाली छिपकली।'
विज्ञापन

3 of 5
Devoleena, Siddharth and Mahira - फोटो : voot
इसके बाद माहिरा शेफाली के होठों पर कमेंट करती हैं। दोनों के बीच थोड़ी नोकझोंक होने लगती है। इसके बाद सिद्धार्थ बेड पर लेटे होते हैं। माहिरा आती हैं और सिद्धार्थ से बात करने लगती हैं। माहिरा सिद्धार्थ से पूछती हैं 'पहले बताओ मेरे जूते अच्छे हैं या फिर मेरी शक्ल।' सिद्धार्थ जवाब देते हैं- 'आपकी शक्ल को पैसो में नहीं तोल सकता लेकिन जूतों को तोल सकता हूं।' 

4 of 5
Siddharth and Mahira - फोटो : voot
इसके बाद माहिरा अपने होठों के बारे में सिद्धार्थ से पूछती हैं। जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं 'जो लोग इंजेक्शन लगवाकर करते हैं वो आप ऐसे ही कर लेती हैं।  आपको होंठ तो बहुत प्यारे हैं।' दरअसल, कुछ दिन पहले 'बिग बॉस' भाऊ को तीन वीडियो बनाने के लिए कहा था। भाऊ ने जैसे ही घरवालों को बताया तो माहिरा ने कहा था 'मेरे पर भी भाऊ।' इसके बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने पहला वीडियो माहिरा के ऊपर बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahira and Paras - फोटो : twitter
वीडियो में भाऊ ने माहिरा की खिंचाई की थी। यहां तक की उनके होठों की तुलना छिपकली से कर दी थी। भाऊ ने कहा था-'इसके होंठ यानी बड़ी छिपकली के होंठ।' भाऊ के यह कहते ही सभी माहिरा का मजाक उड़ान लगे थे। यहां तक कि माहिरा का पारस से भी झगड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें- BB13: सलमान खान से पहले जानिए इस हफ्ते कौन होगा बेघर, पांच कंटेस्टेंट्स हैं नॉमिनेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें