फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: अरहान की पोल खुलने के बाद घर में हुई मास्टरमाइंड की एंट्री, खेल का पलटना तय

Sun, 08 Dec 2019 04:17 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vikas Gupta - फोटो : twitter
अरहान खान के खुलासे के बाद 'बिग बॉस' के घर का माहौल और भी बिग बिगड़ गया है। सभी घरवाले 'वीकेंड का वार' में अरहान से नाराज दिखे जो कि उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था हालांकि सलमान ने सभी को इस मुद्दे पर बात करने से मना किया है। इस बीच घर के माहौल में और तड़का लगाने के लिए एक नए सदस्य की एंट्री हुई है। यह नया सदस्य कोई और नहीं बल्कि मास्टरमाइंड हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Vikas Gupta - फोटो : twitter
'वीकेंड का वार' का प्रोमो आया है जिसमें विकास गुप्ता घर में जाते हुए नजर आ रहे हैं। सभी घरवाले उनका स्वागत करते हैं। विकास को देखकर कई घरवालों के चेहरे नाखुश तो कुछ खुश नजर आए। विकास गुप्ता 'बिग बॉस सीजन 11' में थे। शो के दौरान विकास गुप्ता के खेल की जबरदस्त तारीफ हुई। इसी शो के दौरान उन्हें 'मास्टरमाइंड' का टैग भी मिला। 
 
विज्ञापन

3 of 5
vikas gupta - फोटो : file photo
दर्शक विकास के खेल और रणनीतियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। विकास के घर में आने से कई कंटेस्टेंट्स का खेल बिगड़ सकता है। खासतौर पर सिद्धार्थ शुक्ला का। सिद्धार्थ इस वक्त घर में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट हैं। हालांकि कुछ दिनों से वह घर में कम सक्रिय हैं जिसकी वजह उनकी तबीयत ठीक न होना है। 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' की शुरुआत बहुत फीकी हुई थी। जिसके बाद यह भी अंदेशा लगने लगा था कि यह सीजन भी 12वें सीजन की तरह निराश कर सकता है। हालांकि मेकर्स को इस खतरे का भली-भांति अंदाजा था इसलिए उन्होंने इसका पहले ही बंदोबस्त कर लिया था। इसके तहत ही इस बार शो में सिर्फ सेलिब्रिटीज को ही महत्व दिया गया। इसके साथ ही समय समय पर ऐसे ट्विस्ट लेकर आए जिसका सीधा असर टीआरपी पर भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस' इस हफ्ते टीआरपी में आठवें नंबर पर हैं। ऐसे में इतना तो तय है कि शो में इस वक्त जो भी चल रहा है दर्शकों को पसंद आ रहा है। इस बीच सलमान की अरहान की शादी और बच्चे के बारे में खुलासे से टीआरपी में उछाल भी आ सकता है। 'बिग बॉस' में अरहान की सच्चाई सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रश्मि के प्रशंसक उनके समर्थन में उतर आए हैं। 

Bigg Boss 13: अरहान खान पर एक और आरोप, रश्मि के पीठ पीछे घर और पैसों का कर रहे इस्तेमाल?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें