फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: बाहर निकलते ही अबु मलिक ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सब कुछ स्क्रिप्टेड है'

Tue, 22 Oct 2019 08:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Abu Malik - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' से कोएना और दलजीत के बाद एक और एविक्शन हो गया है। इस हफ्ते अबु मलिक घर से बाहर हो गए हैं। घर से बाहर जाते ही अबु मलिक ने एक-एक कंटेस्टेंट की पोल खोली। अबु ने बताया कि घर में सबसे ज्यादा नकली कौन है? साथ ही बताया कि टॉप पांच में जाने के काबिल कौन है?
विज्ञापन

2 of 6
Siddharth Shukla - फोटो : twitter
अबु मलिक ने कहा- 'सिद्धार्थ लोगों के बारे में थोड़ा सा जानते थे। वह हमेशा कहते थे कि रश्मि के आंसू नकली हैं। बाद में मैंने पारस के मुंह से सुना कि जहां भी जाओ थोड़ा सा रो दे। तो अबु मलिक तो पहले ही पिघल जाएगा। सिद्धार्थ हमेशा कहता था कि तुम ये मत कहो कि मुझे एविक्ट कर दो। वो मना करता गया और मैं इस शब्द का इस्तेमाल करता गया। अब देखो मैं बाहर हूं। सिद्धार्थ का भी संतुलन बिगड़ गया। अब वो चार रह गए और वो छह।' 
विज्ञापन

3 of 6
Aarti, Siddharth Dey and Paras - फोटो : twitter
अबु से पूछा गया कि सलमान पर सिद्धार्थ डे के प्रति पक्षपात करने का आरोप लग रहा है। इस पर आप क्या कहना चाहते हैं? अबु ने कहा- 'यह तो पता नहीं। सिद्घार्थ डे हमेशा कुछ ना कुछ कहता रहता था। फिर चाहे वह न्यूज में आने के लिए करता था या फिर किसी और वजह से। अब हम लोग बात कर रहे हैं इसका मतलब कुछ तो था ना।' 

4 of 6
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
घर में सबसे ज्यादा प्लानिंग कौन कर रहा है? इस सवाल पर अबु मलिक ने कहा- 'सबसे ज्यादा प्लानिंग रश्मि देसाई, देवोलीना , माहिरा और शेफाली बग्गा कर रही हैं। टॉप पांच कंटेस्टेंट्स पर अबु ने कहा- तीन लड़कों का जाना तो तय है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम और पारस हैं। लड़कियों में शहनाज, रश्मि और शेफाली हो सकती हैं।' 
विज्ञापन

5 of 6
Asim and Abu Malik - फोटो : twitter
अबु से पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि बिग बॉस को पता है कि बाहर किसको कितना दिखाना है और फिर संचालक बनाकर टास्क में खड़ा कर देते हैं। अबु ने कहा- 'टास्क को लेकर जितनी भी चीजें होती हैं वो सब क्रिएटिव टीम देखती है। किसको क्या देना है और क्या टास्क नहीं देना है यह उनकी स्क्रिप्टिंग पर आधारित होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rashami Desai and Siddharth Shukla - फोटो : voot
सिद्धार्थ के रश्मि के टच करने पर बोले 'वह ऐसा इंसान नहीं है। सिद्धार्थ में इतना है कि वह झगड़ा करते हुए करीब आ जाते है। मुझे नहीं लगता उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया होगा, अगर हाथ लगा भी है तो।' शहनाज के सवाल पर अबु ने कहा- 'वो बन कर बात करती हैं। जितना भोली बन रही हैं वो सब बकवास है। उसे मजा आ रहा है, लोगों को और सलमान को भी।' 

ndian Idol 11: कंटेस्टेंट्स का दुख सुन रो पड़ती हैं नेहा कक्कड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें