'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस बार घर से बाहर जाने के लिए 11 सदस्य नॉमिनेटड हैं। इन सदस्यों में दो सदस्यों को 'बिग बॉस' ने खुद दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट किया था। इन सदस्यों के नाम सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल हैं। इन दोनों के अलावा घर से बाहर जाने के लिए जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है वो हैं- आसिम रियाज, खेसारी लाल यादव, हिमांशी खुराना, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, देवोलीना भट्टाचार्य, अरहान खान, विशाल आदित्य सिंह और माहिरा शर्मा। 'वीकेंड का वार' से पहले जानिए इस हफ्ते कौन से सदस्य घर से बाहर जा सकते हैं।