'कौन बनेगा करोड़पति 11' में शुक्रवार प्रसारित एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट खुशबू तिवारी के साथ खेल को आगे बढ़ाया। मध्य प्रदेश की रहने वालीं खुशबू पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वो गुरुवार को हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रही थीं लेकिन समय खत्म होने की वजह से हूटर बज गया और आगे का खेल शुक्रवार को खेला गया।