फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 10 के साथ टेलीकास्ट नहीं होगा बिग बॉस 12, अगर हर बार की तरह दोहराए गए ये सीन

Tue, 11 Sep 2018 04:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
TV Show
मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का 12वां सीजन 16 सितंबर से टीवी चैलन कलर्स पर रात 9 बजे से (प्राइम टाइम) शुरू होने वाला है। इस प्राइम टाइम में शो में लोगों को बिग बॉस के अंदर इस बार और भी ज्यादा मसाला देखने को मिलेगा। क्योंकि इस बार कॉमनर की भी जोड़िया बनाकर उन्हें घर में प्रवेश करवाया जाएगा। ऐसे में शो का टाइम इस बार भी बदलकर 10.30 हो सकता है इसके कई कारण हैं जिनकी यहां चर्चा करेंगे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Puneesh And Bandgi
बता दें कि बिग बॉस के पहले सीजन से ही घर में किस और हल्के-फुल्के इंटीमेट सीन देखे जा रहे हैं। यही वजह है कि शो को 10.30 बजे टेलीकास्ट किया जाता है। ऐसे में इस बार भी शो का टाइम पिछले सीजन की तरह 9 बजे रखा गया है। लेकिन..
विज्ञापन

3 of 7
puneesh bandagi
पिछले सीजन 11 में घर में पुनीश और बंदगी, प्रियांक और बेनाफ्शा की जोड़ी ने अश्लीलता की सारी हदें पार की थी और इस पर तड़का लगा रही थीं कंट्रोवर्सी वुमेन अर्शी खान। जिसके चलते शो का टाइम 10.30  बजे कर दिया गया। बता दें कि बिग बॉस सीजन 7 में तनिषा मुखर्जी और एक्टर अरमान कोहली को इंटीमेट होते देखा गया था। 

4 of 7
salman khan bigg boss
लेकिन बात करें शो के सीजन 12 की तो इसका शुरुआती टेलीकास्ट टाइम रात 9 बजे रखा गया है। लेकिन जिस हिसाब से इस बार कंटेस्टेंट्स को चुना गया है उससे यही साफ होता है कि शो का टाइम जरूर आगे बढ़ा दिया जाएगा। क्योंकि इसके कुछ कारण हैं.....
विज्ञापन

5 of 7
bigg boss
पहला कारण यह है कि इस बार सेलिब्रिटीज ही नहीं कॉमनर भी जोड़ियों में नजर आएंगे। सेलिब्रिटिज जोड़ी में रियल कपल होंगे। तो ऐसे में घर का माहौल सच में बहुत गरम होने वाला है। वहीं, कॉमनर जोड़ियां भी घर में इंटीमेट होने से कतराएंगी नहीं।
विज्ञापन

6 of 7
TV Show
दूसरे कारण में बात करें तो इस सीजन में दूसरी बार घर में पोर्न स्टार नजर आएगा। इस बार पोर्नस्टार डेनी डी की घर में एंट्री तय हो गई है। ऐसे में घर का माहौल कुछ अलग ही होने वाला है। बता दें कि सीजन 5 में सनी लियोनी ने घर में दस्तक दी थी। कुल मिलाकर ये बात सामने आ रही है कि इस बार का सीजन किसी भी एंगल से फैमिली शो नहीं बनने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kbc
इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि मोस्ट पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के दर्शक घर-घर में मौजूद हैं। फिलहाल केबीसी 10 भी सोनी चैनल पर रात 9 बजे टेलीकास्ट होता है। वहीं, जीटीवी चैनल पर फेमस सीरियल 'कुमकुम भाग्य' भी रात 9 बजे टेलीकास्ट होता है। ऐसे में बिग बॉस 12 की टीआरपी पर बड़ा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें