बिग बॉस को खत्म होने में अब बस एक महीना ही बचा है और इस बात का ऐलान सलमान खान ने बीते वीकेंड का वार में भी कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि अब वीकेंड का वार शुक्रवार से शूरू होगा। ऐसे में घरवालों पर खुद को आगे करने के लिए बड़ा दबाव आ गया है। क्योंकि इस हफ्ते की कैप्टेंसी हथियाने के लिए होने वाले टास्क में जो जीतेगा उसे टिकट टू फिनाले मिलेगा...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
टास्क के चलते कंटेस्टेंट्स एक बार फिर दो धड़ों में बट गए। बता दें कि गार्डन एरिया मे एक बस के अंदर एक स्टोर रूम बना है जिसमें घर के हर सदस्य के नाम का बैग रखा है। ऐसे में घरवालें उस सदस्य का बैग बस से निकालने की मशक्कत में भिड़ते नजर आए। यानी जो जिसे कैप्टन बनने नहीं देखना चाहता है वह अपने नापसंद सदस्य का बैग बस से बाहर फेंक सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि इस टास्क में अब उस कंटेस्टेंट को भी एक्टिव होना पड़ेगा जो पिछले कई टास्क में मुरझाया हुआ नजर आया था। क्योंकि हर कंटेस्टेंट को ये टास्क जीतना बहुत जरूरी है। माना जा रहा है कि जो इस टास्क में विजयी होकर कैप्टन बनेगा वो टिकट टू फिनाले पा लेगा। यानी वह कंटेस्टेंट सीधा टॉप 5 की रेस में शामिल हो जाएगा।
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
वहीं, इस टास्क को जीतने का एक बड़ा फायदा यह भी होगा कि पिछले टास्क के दौरान जो प्राइजमनी घटी थी वह इस टास्क को जीतते ही पूरी हो जाएगी। ऐसे में घरवालों को इस टास्क में पूरी जान लगाने के सिवाय और कोई चारा नहीं है।
लेकिन आपको बता दें कि घर के मास्टरमाइंड रोमिल चौधरी ने दीपक ठाकुर को इस टास्क में हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लेकिन दीपक इस टास्क में श्रीसंथ को बाहर करने का बड़ा प्लान बनाते हैं।