फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: फिनाले में इन 2 कंटेस्टेंट्स के बीच होगी खिताबी जंग, ये रहा पक्का सबूत

Thu, 06 Dec 2018 06:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बिग बॉस 12 के विजेता का नाम घोषित होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। फिलहाल घर में श्रीसंथ, दीपिका, दीपक, जसलीन, करणवीर, रोहित, मेघा, सोमी, रोमिल और सुरभि को मिलाकर 10 कंटेस्टेंट ही बचे हैं। वहीं, सुरभि ने कैप्टेंसी टास्क जीतकर शो के टॉप 5 में जगह बना ली है। लेकिन अब खबर आ रही है कि खिताबी जंग के लिए ये दो दावेदार रेस में सबसे आगे हैं..
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
द खबरी के पब्लिक मीटर और रियलिटी चेक सर्वे के मुताबिक रोमिल चौधरी और दीपिका कक्कड़ बिग बॉस 12 के खिताबी जंग के दो दावेदार बताए जा रहे हैं। वोट के आधार पर दीपिका और रोमिल में टाइटल के लिए आखिरी जंग होगी। वहीं, रोमिल के बाद श्रीसंथ और  फिर करणवीर बोहरा का नाम सामने आ रहा है।   
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बता दें कि इससे पहले स्कूल बस लक्जरी टास्क से पहले ही बिग बॉस ने यह ऐलान कर दिया था कि जो स्कूल बस लक्जरी टास्क में विजयी होगा वो ना सिर्फ घर का अगला कैप्टन बनेगा बल्कि शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में भी शामिल हो जाएगा। साथ ही पिछले टास्क में घटी प्राइज मनी भी बढ़ जाएगी। बता दें कि इस टास्क के सफलतापूर्वक होने से शो की अब ईनामी राशि 45 लाख 35 हजार हो चुकी है। 

4 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बता दें कि टास्क के अंत में रोहित, सोमी और सुरभि ही बस में बचे थे। लेकिन सोमी के भी टास्क से बाहर होने के चलते रोहित और सुरभि इस हफ्ते की कैप्टेंसी के दावेदार बन गए। लेकिन बताया जा रहा है कि सुरभि ने रोहित को मात दे कैप्टेंसी हासिल कर ली है और सीधे फाइनल में पहुंच गई हैं। वह फाइनल के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
आखिर में आपको बता दें कि पिछले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए सदस्य भी इस हफ्ते नॉमिनेशन के कंटघरे में ही रहेंगे। इसमें रोमिल, दीपक, दीपिका, जसलीन और मेघा का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें