फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: फिर से घरवालों के निशाने पर आए श्रीसंथ, इस बार मिलेगी ये सजा

Thu, 06 Dec 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sreesanth - फोटो : voot
बिग बॉस 12 के घर में श्रीसंथ अपने गुस्सैल रवैये की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। घर के बाहर जहां कुछ लोगों ने उनके अड़ियल रवैये पर नाराजगी जताई तो वहीं कुछ उनके इस रूप की सराहना कर रहे हैं। बिग बॉस में एक बार फिर से श्रीसंथ घरवालों के निशाने पर आ गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sreesanth - फोटो : voot
बिग बॉस में इस हफ्ते वीकेंड का वॉर एपिसोड शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। जाहिर है ऐसे में कालकोठरी की सजा भी पहले सुनाई जाएगी। द खबरी के मुताबिक, इस हफ्ते दीपक, श्रीसंथ और रोमिल को कालकोठरी की सजा मिलेगी। बता दें कि श्रीसंथ इससे पहले कई बार कालकोठरी की सजा भुगत चुके हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
salman and Sreesanth - फोटो : twitter
घर के ताजा माहौल की बात करें तो इस हफ्ते वीकेंड का वार शुक्रवार को होगा। पहले ऐसी खबरें थीं कि इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा है। ऐसा इस वजह से है कि बिग बॉस की गिरती टीआरपी से मेकर्स परेशान हैं और ऐन मौके पर कई बार रणनीतियां बदली गईं। 

4 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते सुरभि घर की नई कैप्टन बनेंगी। वो रोहित को पीछे छोड़कर इस खिताब पर कब्जा कर पाने में सफल रहेंगी। इससे पहले भी सुरभि घर की कैप्टन रह चुकी हैं। ऐसे में जब सुरभि दोबारा कैप्टन बनेंगी तो देखना होगा कि दीपिका और श्रीसंथ का क्या रुख होगा। बता दें कि सुरभि, श्रीसंथ से भिड़ गई थीं और उनके क्रिकेट करियर पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : voot
गौरतलब है कि बीते वीकेंड का वार में कोई घर से बेघर नहीं हुआ था। पिछली बार घर से बेघर होने के लिए दीपक, दीपिका, जसलीन, मेघा, रोमिल और रोहित नॉमिनेट हुए थे। इस हफ्ते भी यही कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं। सभी कंटेस्टेंट की दो हफ्तों की वोटिंग काउंटिंग मिलाकर एलिमिनेशन होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें