फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: श्रीसंथ के क्रिकेट करियर पर इस कंटेस्टेंट ने उठाए थे सवाल, अब बनी घर की नई कैप्टन

Thu, 06 Dec 2018 12:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
बिग बॉस 12 के घर में इस हफ्ते स्कूल बस लक्जरी बजट टास्क दिया गया। जिसकी अवधि अब समाप्त हो चुकी है। जैसे-जैसे बिग बॉस अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचता जा रहा है कंटेस्टेंट भी अपनी रणनीति बदलते जा रहे हैं। टास्क के अंत में सुरभि और रोहित बचे रहे। दोनों इस हफ्ते की कैप्टेंसी के दावेदार बन गए हैं। अब इनमें से कौन कैप्टन बनेगा वो तो आज पता चलेगा। चलिए उससे पहले हम आपको बताते हैं कि आखिर सुरभि या रोहित में से कौन कैप्टन बनेगा।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : voot
बिग बॉस के घर में पहले जो जोड़ियां बनी नजर आ रही थीं वो अब टूट गई हैं। फिलहाल रोहित, सुरभि, दीपक और करणवीर मिलकर खेल रहे हैं। कैप्टेंसी के दावेदार भी इन्हीं में से है। रोहित या सुरभि में से कोई भी कैप्टन बने इन चारों के लिए फायदे का ही सौदा रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक, सुरभि घर की नई कैप्टन बनेंगी। इससे पहले भी सुरभि घर की कैप्टन रह चुकी हैं। उस दौरान दीपिका और श्रीसंथ ने उनका सपोर्ट किया था हालांकि घर में कई बार दोनों के बीच झगड़े भी हुए। दीपिका, सुरभि की कैप्टेंसी से खुश नहीं दिखीं। ऐसे में जब सुरभि दोबारा कैप्टन बनेंगी तो दीपिका का क्या रुख होगा ये देखने वाली बात होगी। यही नहीं सुरभि, श्रीसंथ से भी भिड़ गई थीं और उनके क्रिकेट करियर पर सवाल उठाए थे।

 

4 of 5
bigg boss - फोटो : voot
घर के ताजा माहौल की तो बात करें तो इस हफ्ते वीकेंड का वार शुक्रवार को शुरू होगा। पहले ऐसी खबरें थीं कि इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा है। ऐसा इस वजह से है कि बिग बॉस की गिरती टीआरपी से मेकर्स परेशान हैं और ऐन मौके पर कई बार रणनीतियां बदली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12 - फोटो : Voot
गौरतलब है कि बीते वीकेंड का वार में कोई घर से बेघर नहीं हुआ था। पिछली बार घर से बेघर होने के लिए दीपक, दीपिका, जसलीन, मेघा, रोमिल और रोहित नॉमिनेट हुए थे। इस हफ्ते भी यही कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं। सभी कंटेस्टेंट की दो हफ्तों की वोटिंग काउंटिंग मिलाकर एलिमिनेशन होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें