फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: पूरे शो में भड़के हुए नजर आए सलमान खान, ली एक-एक कंटेस्टेंट की जमकर क्लास

Fri, 07 Dec 2018 10:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बिग बॉस में शुक्रवार को वीकेंड का वार शुरू हुआ। ऐसे में सलमान खान इस बार पूरी तैयारी के साथ शो में उतरे। आज (7 दिसंबर) सलमान खान ने घर के एक-एक सदस्य की जमकर क्लास ली। सलमान ने पिछले टास्क में रोहित सुचांती की परफोर्मेंस देखते हुए उन्हें हद में रहने की नसीहत दी... आइए जानते और क्या-क्या हुआ शो में..

 

विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
इतना ही नहीं रोहित और रोमिल चौधरी के श्रीसंथ पर निशाना साधने पर भी सलमान खान भड़क उठे। क्योंकि इस दौरान रोहित ने श्रीसंथ के जेल जाने का मजाक बनाया था। सलमान खान ने रोहित को साफ-साफ कह दिया कि वह अपनी हद में रहकर ही बात करें।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
इस दौरान सलमान ने सुरभि, करणवीर और रोहित को भी लताड़ लगाई। दरअसल, सुरभि ने घर में एक ब्रा को करणवीर के ऊपर फेंका था। वह इस दौरान मजाक बना रहे थे। सलमान ने इस वीकेंड का वार किसी की भी गलती नजरअंदाज ना कर एक-एक खरी-खोटी सुनाई। इसी के साथ श्रीसंथ, सुरभि पर आरोप भी लगाते हैं कि, वो अपने ग्रुप के सदस्यों को बचाने के लिए यह सब कर रही हैं। जिस पर सुरभि ने बोला कि, 'उनका व्यवहार काफी गलत है, उनको ऐसा नहीं करना चाहिए।'

4 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
बता दें कि बिग बॉस 12 में एक बड़ा बदलाव हुआ है जिसका पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में ऐलान हुआ था। सलमान खान ने यह ऐलान किया था कि अब शुक्रवार को वीकेंड का वार एपिसोड शुरू होगा। ऐसे में आज यानी शुक्रवार को वीकेंड का वार एपिसोड है और घर से किसी की छुट्टी हो जाएगी। लेकिन इस बार भी घर में डबल एविक्शन होगा। गौरतलब है कि पिछले वीकेंड का वार में कोई बाहर नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jasleen and megha - फोटो : twitter
द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, इस हफ्ते के अंत तक मेघा धाड़े और जसलीन मथारू का पत्ता साफ हो जाएगा। जसलीन ने शो में अपने 65 साल के ब्वॉयफ्रेंड और भजन सम्राट अनूप जलोटा संग चौंकाने वाली एंट्री ली थी। इस जोड़ी को विचित्र जोड़ी की लिस्ट में डाला गया था। वहीं, बिग बॉस मराठी की विनर मेघा ने वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में कदम रखा था। इस दौरान उनके साथ टीवी एक्टर रोहित सुचांती ने भी शो में दस्तक दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें