फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अपहरण' से पहले माही गिल ने एकता कपूर से जुड़ा किया बड़ा खुलासा, बोलीं - '10 साल पहले जब मैं...'

Fri, 07 Dec 2018 07:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahie Gill and Ekta Kapoor - फोटो : twitter
टेलीविजन क्वीन एकता कपूर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी खूब धूम मचा रही हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वह अब तक कई सारे सीरियल लांच कर चुकी हैं और जल्द ही एक नया शो लेकर आने वाली हैं। इस वेबसीरीज में मुख्य किरदार में बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस माही गिल नजर आएंगीं। इस वेबसीरीज के शुरू होने से पहले माही गिल ने एकता कपूर से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Apharan web series - फोटो : twitter
एकता कपूर की इस नई वेब सीरीज का नाम 'अपहरण' है। इस वेबसीरीज में माही गिल के अलावा अरुणोदय सिंह, वरुण वडोला और निधि सिंह है। इस वेबसीरीज के बारे में बात करते हुए हाल ही में माही गिल ने एकता कपूर से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसे यकीनन आप नहीं जानते होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Mahie Gill - फोटो : Instagram
माही गिल ने वेबसीरीज के बारे में बात करते हुए कहा - '10 साल पहले जब मैं इस इंडस्ट्री में नई थी तो बालाजी टेलीफिल्म्स में काम के लिए ट्राई किया था। उस वक्त मैं रिजेक्ट हो गई थी। मैं एकता कपूर से मिलना चाहती थी लेकिन मुझे गेट के अंदर जाने की इजाजत भी नहीं थी।' 

4 of 5
Mahie Gill
माही गिल ने आगे कहा - 'आज मैं एक दशक के बाद एकता कपूर के साथ काम कर रही हूं। यह मेरे लिए बहुत खुशी का पल है।' आपको बता दें. 'अपहरण' एक वेबसीरीज है जो ALT बालाजी ऐप पर दर्शक देख सकेंगे। इस ऐप पर अब तक कई वेबसीरीज लांच हो चुकी हैं। इन वेबसीरीज में 'हक से', 'कहने को हमसफर है', 'गलती से मिस्टेक', 'दिल ही तो है' और 'जबाव संभाल के' शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saheb biwi aur gangster 3 - फोटो : File Photo
माही गिल की बात करें तो आखिरीबार वह 'साहेब बीबी और गैगस्टर 3' में नजर आई थीं। 'साहेब बीबी और गैगस्टर 3' फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज हुई थी और बुरी तरह पिट गई थी। इस फिल्म में माही गिल के अलावा संजय दत्त और जिमी शेरगिल और दीपक तिजोरी थे। इस फिल्म को तिगमांशु धूलिया ने डायरेक्ट किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें