फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: गोविंदा संग ठुमके लगाएंगे सलमान, शाहरुख खान पर करेंगे बड़ा मजाक

Sat, 06 Oct 2018 06:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
TV Show
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 के तीसरे वीकेंड का वार शो में बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और ग्रेट डांसर एक्टर गोविंदा नजर आएंगे। इस दौरान वह घर में बहुत मस्ती करते दिखेंगे। वूट की वीडियो के मुताबिक, सलमान और गोविंदा एक ही बेड पर सोते हुए रात गुजारेंगे और सुबह बिग बॉस के बजाए गाने पर उठ डांस करेंगे। इसके बाद गोविंदा शो में शाहरुख का नाम लेते हैं और कहते हैं कि शाहरुख खान को नॉमिनेट करो। इसके बाद गोविंदा को भूख लगती है और वह खाना ऑर्डर करने को बोलते हैं। गोविंदा के हाथ में फूड लिस्ट होती है जिसे वह बहुत ही तेजी से बोलते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
TV Show
सलमान और गोविंदा घर में फिल्म 'पार्टनर' के गाने 'डू यू वाना पार्टनर' और 'बड़े मियां छोटे मियां' के गाने 'किसी डिस्को में जाए' पर नाचते हैं। इसके बाद सलमान एक्टर गोविंदा के सामने घरवालों से एक खेल खेलते हैं। सलमान खान दीपक ठाकुर से कुछ ऐसा कहते हैं कि सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
anup and salman
इस वीडियो में सलमान खान के साथ गोविंदा भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान दीपक ठाकुर से कह रहे हैं कि आपको इस टास्क में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू को बेचना है बतौर कद्दू और छुरी।  

4 of 5
bigg boss
दीपक ठाकुर सबसे पहले छुरी वाला पोस्टर जसलीन को पहनाते है उसके बाद कद्दू वाला अनूप जलोटा को। इस दौरान सलमान अनूप और जसलीन को कहते हुए नजर आ रहे हैं कि छुरी जब भी चलाओ कद्दू ही कटता है। वीडियो में दीपक ठाकुर दोनों पर अपनी बातों से जबरदस्त हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss
दीपक दोनों के लिए सबसे पहले कहते हैं कि यह जो प्रोडक्ट हैं दोनों, इनसे इनकी कही बातें भी कट जाती हैं। तभी सलमान अनूप जलोटा के लिए कहते हैं कि यह ऐसे पहले कद्दू हैं कि इन्हें छुरी से कटने का शौक है। वीडियो में दिखाया गया है कि दीपक ठाकुर की बातें सुनकर अनूप और जसलीन हैरान रह जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें