फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएगा ये मजबूत कंटेस्टेंट, इसके बारे में सलमान को भी नहीं कानों कान खबर

Fri, 30 Nov 2018 12:47 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jasleen and megha - फोटो : twitter
सलमान खान के 'वीकेंड के वार' में भले ही अभी एक दिन बाकी है लेकिन फैंस में इस बात की उत्सुकता है कि आखिर इस हफ्ते घर से बेघर कौन होगा। इस बार घर से बेघर होने के लिए 5 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं। इस हफ्ते दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी, जसलीन मथारू और मेघा धड़े नॉमिनेट हैं। तो चलिए आपको 'वीकेंड के वार' से पहले बताते हैं कि इस हफ्ते घर से कौन बाहर चला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 12 - फोटो : twitter
घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए सदस्यों में देखा जाए तो ज्यादातर फैंस जसलीन मथारू को वीक कंटेस्टेंट के तौर पर देखते हैं। यहां तक कि घरवाले भी कई बार कमजोर कंटेस्टेंट में जसलीन मथारू का नाम कई बार लिया है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को लग रहा है कि इस बार घर से जसलीन बाहर हो सकती हैं। हालांकि जो वोटिंग लिस्ट सामने आई है वह दर्शकों को हैरान जरूर कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Jasleen Matharu - फोटो : twitter
'बिग बॉस' वोटिंग लाइन के आंकड़ों के मुताबिक इस हफ्ते सबसे ज्यादा वोट दीपिका कक्कड़ को मिले हैं। आंकड़ों के मुताबिक दीपिका 30.09% फीसदी वोट के साथ दीपिका पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर दीपक ठाकुर हैं जिन्हें 24.45% फीसदी वोट मिले हैं। जबकि तीसरे नंबर पर रोमिल चौधरी हैं। आंकड़ों के मुताबिक रोमिल चौधरी को 24.13% फीसदी वोट मिले हैं। अगर आप दीपक और रोमिल के वोट देंखे तो दोनों में काफी कम वोट का अंतर नजर आ रहा है।

4 of 5
Megha Dhade - फोटो : twitter
पांचवें नंबर पर जसलीन मथारू हैं जिन्हें इस हफ्ते 12.98% फीसदी वोट मिले हैं। जबकि छठे नंबर पर मेघा धड़े हैं। इस वोटिंग लिस्ट के आधार पर इस बार घर से मराठी 'बिग बॉस' की विजेता मेघा धड़े घर से बाहर जा सकती हैं। दरअसल, मेघा धड़े ने 'बिग बॉस सीजन 12' में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। शो में मेघा के आने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह कुछ कमाल दिखा पाएंगी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepak and Megha - फोटो : twitter
मेघा घर में गुमनाम चेहरा बनकर रह गई हैं। यहां तक कि सलमान खान ने भी उनसे यह बात कही थी कि वह घर में कही भी दिखाई नहीं दे रहीं। इसके बाद मेघा को घर में दीपक के ऊपर थूकते हुए देखा गया इसके अलावा जूता फेंकते हुए भी दिखाई दी थीं। इन आंकड़ों को देखकर ऐसा लगता है कि दीपक के प्रति मेघा का व्यवहार दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। 

नोट- अमर उजाला इन वोटिंग आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता। यह आंकड़े 'बिग बॉस' वोटिंग ऑनलाइन से लिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें