फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: सुरभि राणा ने मैच फिक्सिंग केस में श्रीसंथ पर उठाए सवाल, ऐसे मिला मुंहतोड़ जवाब

Fri, 30 Nov 2018 12:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sreesanth - फोटो : voot
बिग बॉस 12 में लग्जरी बजट टास्क के बाद एक और टास्क दिया गया। सभी घरवाले मिलकर कप्तानी के लिए चार सदस्यों सुरभि, दीपिका, दीपक और रोमिल का नाम आगे करते हैं। सभी दावेदार को घर में से किसी एक कंटेस्टेंट का नाम लेना है जो उनकी जगह तलवार पकड़कर खड़े रह सकें और टास्क में टिके रहें। 
विज्ञापन

2 of 5
sreesanth - फोटो : voot
टास्क के दौरान सुरभि, श्रीसंथ को धक्का मार देती हैं और दोनों के बीच खूब नोंक झोंक होती है। टास्क खत्म होने के बाद भी सुरभि राणा, श्रीसंथ को कई बातों को लेकर उन्हें सुनाती हैं। गुरुवार को दिखाए गए एपिसोड में जहां पूरे टास्क में सुरभि और श्रीसंथ के बीच लड़ाई होती रही, वहीं आज यानी शुक्रवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में भी ये लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
Sreesanth - फोटो : voot
सुरभि राणा बिग बॉस के घर में श्रीसंथ के करियर को लेकर तंज कसने लगती हैं। श्रीसंथ और हरभजन सिंह के बीच हुए थप्पड़ कांड पर सुरभि कहती हैं 'कैसे हुआ था.. थप्पड़-थप्पड़। तुम्हें तो हमेशा आदत है रोने की।' यही नहीं श्रीसंथ पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों पर भी सुरभि बोलने से नहीं रुकतीं। वो आगे कहती हैं कि 'क्या हुआ था उस दिन... बॉल हाथ से झूठ गई थी।'

 

4 of 5
sreesanth - फोटो : voot
सुरभि को जवाब देते हुए श्रीसंथ कहते हैं कि 'मुझे जो बोलना था बोल दिया। सच सबके सामने है। इस तरह से लगे आरोपों से मुझे फर्क नहीं पड़ता।' कुछ दिनों पहले श्रीसंथ ने शो में 'थप्पड़ कांड' पर चुप्पी तोड़ी। सुरभि राणा से बातचीत करते हुए श्रीसंथ ने इसका जिक्र किया और कहा कि 'आज मैं इस पूरे घटना की सच्चाई बताना चाहता हूं। हां, मैं बहुत उत्तेजित था ये बात मैं मानता हूं। मैं बताता हूं कि उस दौरान हुआ क्या था। मैच के बाद मैं हाथ मिलाने के लिए हरभजन सिंह की ओर बढ़ा। तभी हरभजन सिंह ने मुझे पंच मार दिया, उसे थप्पड़ कह ही नहीं सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sreesanth - फोटो : voot
मैच फिक्सिंग पर श्रीसंथ बिग बॉस में कहते सुनाई दिए, 'मैंने कुछ नहीं किया, कोई सबूत भी नहीं है, कुछ भी नहीं था फिर भी उन्होंने मुझे जेल भेजा। जेल जाने वाला मैं पहला क्रिकेटर बना। जब मैं जेल में था तो मां डिप्रेशन में चली गईं थी।' उन्होंने बताया कि वे इस घटना के बाद किस तरह से टूट गए थे। रात-रातभर सो नहीं पाते थे और हर चीज से डरते रहते थे। शो में शामिल अन्य साथी कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते हुए श्रीसंथ बताते हैं कि एक बार उन्हें स्टेडियम तक से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें