फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss शुरू होने से पहले ही फैंस को लगा झटका, इस कपल ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 22 Aug 2018 11:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है लेकिन उससे पहले कंटेस्टेंट के नामों को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता है। पिछले कई दिनों से कुछ नामों पर चर्चा हो रही है जो इस शो का हिस्सा हो सकते हैं। माना जा रहा है शो के मेकर्स इनमें से कुछ कंटेस्टेंट से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मिलिंद सोमन
पिछले दिनों ऐसी खबर थी कि मॉडल व एक्टर मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कंवर बिग बॉस में हिस्सा ले सकते हैं लेकिन अब मिलिंद ने इन खबरों को महज अफवाह बताया है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में मिलिंद ने बताया कि उन्हें अभी तक बिग बॉस के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। ऐसा कब होगा ये भी नहीं मालूम। मुझे नहीं पता ऐसे नाम क्यों सामने आ रहे हैं जिनकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
मिलिंद सोमन
बहरहाल, फैंस तो मिलिंद और अंकिता को एक साथ जरूर छोटे परदे पर देखना चाहते हैं। बता दें कि दोनों ने इसी साल 22 अप्रैल को मुंबई के अलीबाग में दोस्तों और परिवारवालों के बीच शादी की थी। मिलिंद और अंकिता की उम्र में 26 साल का फासला है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा हालांकि मिलिंद और अंकिता इससे कभी परेशान नहीं हुए।

4 of 5
salman khan bigg boss
बिग बॉस के इस सीजन के दो प्रोमो रिलीज किए जा चुके हैं। इस बार शो में 21 प्रतियोगी होंगे। इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां होंगी और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी। इसके अलावा 9 जोड़ियां शो में आने के बाद बनाई जाएंगी। इसके लिए बिग बॉस किस तरह का खेल खेलेंगे, यह तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan bigg boss
रिपोर्ट के अनुसार, शो में सबसे महंगी जोड़ी ब्रिटिश पोर्न स्टार डैनी डी और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की होगी। बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए यह जोड़ी सबसे ज्यादा फीस चार्ज कर रही है। खबरों की मानें तो इस जोड़ी को एक हफ्ते के 95 लाख रुपए मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें