फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss के प्रोमो से लेकर अमिताभ बच्चन के KBC तक, इस हफ्ते TV की ये 5 खबरें लाइमलाइट में रहीं

Wed, 22 Aug 2018 09:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bigg Boss
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
 
विज्ञापन

2 of 6
salman khan
'बिग बॉस' सीजन 12 में होगा सबसे बड़ा बदलाव
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 12वां सीजन का जल्द शुरू होने वाला है। बिग बॉस का यह सीजन एकदम नए अंदाज में होगा। इस बार प्रतियोगी जोड़ियों में नजर आएंगे। इस बीच इस शो से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें बिग बॉस के 12वें सीजन के हर 'वीकेंड का वार' पर घर के सदस्य क्लासरूम जैसी ही एक लोकेशन पर बैठेंगे वहीं सामने ब्लैकबोर्ड पर स्क्रीन लगी होगी जिसके द्वारा सलमान खान बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेंस्टेंट से मुखातिब होंगे और उनकी क्लास लेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 6
kbc
जल्द शुरू होगा KBC
अमिताभ बच्चन ने टेलीविजन क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 10वें सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। इस लोकप्रिय शो से अमिताभ का पुराना नाता रहा है। अमिताभ बच्चन वर्ष 2000 से इस शो के साथ जुड़े हैं। अमिताभ बच्चन केबीसी के कई सारे सीजन होस्ट कर चुके हैं। शो के पिछले सीजन शानदार रहे हैं। जब भी ये शो शुरू होता है तो TRP के मामले में बाकी सीरियल को पीछे छोड़ देता है। अमिताभ बच्चन ने मेकर्स से सीजन को छोटा रखने के लिए कहा है। जानकारी के मुताबिक यह शो 3 सितंबर से ऑन एयर होगा। 
 

4 of 6
Erica Fernandes
लीक हुआ 'कसौटी जिंदगी की 2' की 'प्रेरणा' का फर्स्ट लुक 
टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' फिर से शुरू होने जा रहा है। कुछ दिन पहले ही एकता ने इस सीरियल का प्रोमो रिलीज किया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शो में प्रेरणा के रोल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस किरदार को एरिका फर्नांडिस करने जा रही हैं। यह शो 10 सितंबर से शुरू होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
koffee with Karan
'कॉफी विद करण' के सीजन 6 के साथ लौटे करण जौहर
लंबे समय से करण जौहर का बहुचर्चित टॉक शो कॉफी विद करण चर्चा में है। इसके छठे सीजन का करण के फैंस और शो के दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस के बीच शो के उत्साह को देखते हुए करण जौहर ने कॉफी विद करण के सीजन 6 को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। करण जौहर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर कॉफी विद करण के सीजन के सेट की फोटो और पहले पोस्टर को शेयर किया है। नया सीजन 21 अक्टूबर से शुरू होगा। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan bigg boss
'बिग बॉस-12' का दूसरा प्रोमो रिलीज
'बिग बॉस' सीजन 12 का इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि शो का दूसरा प्रोमो भी सामने आ गया है। इस बार का प्रोमो बीते सभी सीजन से अलग है जिसे देखकर आप इतना जरूर कह सकते हैं कि 'बिग बॉस' सीजन 12 सबसे अलग होने वाला है, क्योंकि इस प्रोमो में सलमान खान मामा-भांजे की स्टोरी को बड़े ही अलग ढंग में बता रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें