फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शो शुरू होने से पहले ही सामने आया बिग बॉस का सबसे बड़ा झूठ, भारती ने इस काम के लिए ली मोटी रकम

Sun, 16 Sep 2018 11:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bigg boss 12
बिग बॉस 12 का ग्रैंड प्रीमियर आज यानी 16 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। पिछले एक महीने से फैंस के बीच शो को लेकर हलचल मची हुई है । बीच-बीच मेें शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आते रहे हैं । इनमें सबसे पहला नाम भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का सामने आया था । 
विज्ञापन

2 of 7
bharati and Haarsh Limbachiyaa
कुछ दिन पहले बिग बॉस की लॉन्चिंग के दौरान भारती और उनके पति हर्ष को बुलाया गया था । तब सलमान खान ने कहा था कि भारती और हर्ष वो पहली जोड़ी हैं जो शो में कंटेस्टेंट बनकर आएंगे । इसके बाद से लगातार भारती और हर्ष के शो में शामिल होने को लेकर तमाम तरह की खबरें आ चुकी हैं ।
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान
कभी उनकी फीस की खबर आई तो कभी भारती ने ये कहा कि वो और हर्ष रियलिटी शो में ही बच्चा प्लान करेंगे । गणपति उत्सव के मौके पर भी भारती ने कहा था कि वो और हर्ष सभी को हंसते-हंसाते ये शो खेलना चाहते हैं । अगर हर्ष शो से बाहर भी हो जाते हैं तो भारती ने बिग बॉस जीतने की इच्छा जाहिर की थी ।

4 of 7
salman khan
इतना सबकुछ होने के बाद अब बिग बॉस के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है । इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को केवल एंटरटेनमेंट और एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए शो लॉन्च के दौरान लाया गया था। जी हां, दोनों ही शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं आएंगे ।
विज्ञापन

5 of 7
Kapil Sharma and Bharti Singh
इसके लिए भारती और हर्ष को मोटी फीस दी गई थी । इस जोड़ी का शो में कंटेस्टेंट के तौर पर आने का कोई कॉन्ट्रेक्ट साइन नहीं हुआ है। चैनल ने फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए भारती और हर्ष को कंटेस्टेंट के रूप में पेश किया । एक तरह बिग बॉस ने दर्शकों को धोखा दिया है । शो शुरू होने से पहले ही बिग बॉस का सबसे बड़ा झूठ सामने आया है ।
विज्ञापन

6 of 7
bharti singh
दोनों को प्रीमियर में भी बुलाया जाएगा लेकिन उनकी घर के अंदर एंट्री नहीं होगी । भारती से बिग बॉस में आने की वजह पूछने पर उन्होंने कहा था, 'ये शो हम केवल पैसों के लिए कर रहे हैं।' वहीं, भारती ने हंसते हुए कहा था, 'मुझे पता चला कि बिग बॉस में इस बार जोड़ियों में आना है। मुझे अपने पति हर्ष के साथ एंट्री करनी है। ऐसे में मुझे लगा कि चलो अब मैं फैमिली प्लानिंग कर सकती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Bharti Singh
भारती ने कहा था कि हनीमून के तुरंत बाद उन्हें खतरों के खिलाड़ी के लिए अर्जेंटीना जाना पड़ गया था। उसी दौरान बिग बॉस के लिए कॉल आया था। तब उन्होंने कहा था कि खतरों का खिलाड़ी खत्म होने के बाद ये शो करेंगी । बता दें कि शो में एक्ट्र्रेस सृष्टि रोडे, दीपिका कक्कड़, श्रीसंथ, नेहा पेंडसे, भजन सिंगर अनूप जलोटा का शो में आना लगभग कन्फर्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें