फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: 'डांस दीवाने' ने पूरा किया आलोक शॉ का सपना, 7 साल की उम्र में 8-8 घंटे करते हैं प्रैक्टिस

Sun, 16 Sep 2018 10:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
alok shaw
माधुरी दीक्षित के रियलिटी डांस शो 'डांस दीवाने' का ग्रांड फिनाले शनिवार को टेलिकास्ट किया गया । इस शो को कोलकाता के आलोक शॉ ने जीत लिया है । आलोक अभी सिर्फ 7 साल के हैं । इतना बड़ा शो जीतने के बाद आलोक और उनके पैरेंट्स काफी खुश हैं । ट्रॉफी के साथ आलोक को 10 लाख रुपए भी इनाम के तौर पर मिले हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
alok shaw
इस शो को माधुरी दीक्षित, शशांक खैतान और तुषार कालिया जज कर रह थे । शो जीतने के बाद आलोक शॉ अमर उजाला वेब से खास बातचीत की । आलोक ने बताया कि वो 4 साल की उम्र से डांस सीख रहे हैं । डांस में उनके पैरेंट्स भी काफी सपोर्ट करते हैं । 'डांस दीवाने' से पहले आलोक कई और रियलिटी शो में पार्टिसिपेट कर चुके हैं ।
विज्ञापन

3 of 6
alok shaw
इससे पहले वो कोई शो नहीं जीते थे लेकिन 'डांस दीवाने' ने उनका सपना पूरा कर दिया है । आलोक बताते हैं, 'माधुरी मैम ने जब मेरा नाम विनर के लिए पुकारा तो मैं बहुत खुश हुआ । मम्मी-पापा मेरे पास आए और मुझे गले लगा लिया।'

4 of 6
alok shaw
आलोक ने ये भी कहा कि वो बड़े होकर हीरो बनना चाहते हैं । आलोक ने बताया कि वो दिन भर में 8 घंटे डांस की प्रैक्टिस करते हैं । साथ ही सुबह स्कूल भी जाते हैं । फेवरेट डांस स्टाइल के बारे में पूछने पर आलोक ने कहा, 'मुझे बी बोइंग, कंटेंपरेरी, बॉलीवुड और फ्री स्टाइल करना पसंद है ।'
विज्ञापन

5 of 6
alok shaw
'डांस दीवाने' के यादगार पल के बारे में बताते हुए आलोक ने बताया, 'जब सलमान खान आए थे तो मैं बहुत खुश हुआ था । क्योंकि उनसे मिलने का मेरा सपना था । मैंने उनके साथ जग घुमया गाने पर डांस किया ।' साथ ही आलोक ने अपनी फेवरेट जज माधुरी दीक्षित को बताया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
alok shaw
आलोक ने कहा, 'मेरी फेवरेट जज माधुरी मैम हैं क्योंकि वो मुझे क्यूटी पाई कहकर बुलाती हैं ।' आलोक ने बताया कि शो जीतने के बाद लगातार उनके पास दोस्तों और रिश्तेदारों के फोन आ रहे हैं । सभी को आलोक के कोलकाता पहुंचने का इंतजार है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें