टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 का आगाज बड़ा ही मजेदार रहा और दर्शकों ने सभी कंटेस्टेंट्स ने इसमें दिलचस्पी भी दिखाई। लेकिन इस बीच लोगों की नजर घर की विचित्र जोड़ी अनूप और जसलीन मथारू पर रही। इतना ही नहीं बाहरवालों के साथ-साथ घरवालें भी ये जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों में असल में प्यार का रिश्ता है...
विज्ञापन
2 of 5
बिग बॉस 12
बता दें कि घर में एंट्री लेने के बाद से ही अनूप और जसलीन को घरवालों ने उनके बीच के रिश्ते को लेकर घेरा हुआ है। सेलिब्रिटीज ही नहीं बल्कि कॉमनर कंटेस्टेंट्स भी उनसे इस सवाल कर जवाब मांग रहे हैं। बता दें कि घर के पहले टास्क में भी घरवालों ने इन्हें नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
3 of 5
TV Show
कॉमनर जोड़ी सबा और शोमी में से सबा ने जसलीन से बार-बार उनके और अनूप के रिश्ते के बारे में जानने की कोशिश की लेकिन जसलीन ने कहा कि उन दोनों का रिश्ता प्यार से भी ऊपर जा चुका है।
4 of 5
anup jalota
घर के पहले टास्क के साथ ही घर में लड़ाई भी शुरू हुई। कॉमनर दीपक ठाकुर ने सवाल उठाया कि अनूप जलोटा अगर जसलीन को शिष्या मानते हैं तो वो कैसे उनका नाम ले सकती हैं। शो के पहले टास्क में अनूप और जसलीन की जोड़ी से घरवालों ने सवाल पूछे और उसके बाद उनकी जोड़ी को कमजोर घोषित किया गया।
बता दें कि जब से शो शुरू हुआ है जसलीन और अनूप को घर ही नहीं बाहर भी घेरा जा रहा है। पिछले दो दिन अनूप और जसलीन की जोड़ी गूगल, ट्वटिर, इंस्टाग्राम आदि पर ट्रेंड कर रही है और उनके रिश्ते पर यूजर्स के अजीबोगरीब सवाल और कमेंट्स आ रहे हैं।