फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: अर्शी का प्यार नहीं, 'बैल बुद्धि' को निकालने की हो रही बड़ी साजिश

Fri, 15 Dec 2017 03:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
बिग बॉस को दस हफ्ते हो चुके हैं और ऐसे में अब एलिमिनेशन का दौर तेज हो चुका है। बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए हितेन, लव, शिल्पा शिंदे और प्रियांक शर्मा नॉमीनेट हुए हैं.....
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss
आपको बता दें कि घर में इस वक्त का माहौल देखने वाला बन चुका है क्योंकि अब केवल आठ कंटेस्टेंट ही बचे हैं और सब ही अच्छा गेम खेल रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस के लिए ये परेशानी खड़ी हो गई है किसको बाहर निकाले। यहां तक कि शो की अवधि को भी दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
Luv Tyagi
खैर, गेम के रूल के मुताबिक, शो में इस हफ्ते शिल्पा शिंदे, लव त्यागी, प्रियांक शर्मा और हितेन तेजवानी घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हुए हैं। लेकिन घर में देखा जाए तो लव के बाहर जाने की ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, पूर्व 'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे वोटिंग में टॉप पर चल रही हैं। 

4 of 5
Shilpa Shinde
बता दें कि अभी घर में हितेन, प्रियांक और आकाश जेल की चारदीवारी के पीछे हैं। उन्हें टास्क में अच्छा प्रदर्शन ना करने के चलते कालकोठरी की सजा दी गई है। इतना ही नहीं  इस 'वीकेंड का वार' में सलमान के लिए बड़ी चुनौती होगी। क्योंकि इस बार उनकी फेवरेट कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे फिर नॉमीनेशन के जाल में फंस चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 11
लेकिन, घर में बैल बुद्धि कहे जाने वाले लव त्यागी भी अच्छा खेल रहे हैं और वे भी घर में अपनी जगह पक्की करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। देखना ये होगा कि हितेन और लव में से किसे बिग बॉस के चाहने वाले घर से बेघर करते हैं। क्योंकि आज रात 15 नवंबर के शो में लव को कैप्टनसी ना दिए जाने की भी पूरजोर कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें