फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: अर्शी ने शिल्पा से मांगा 11 हफ्तों का हिसाब, खैरात की कैप्टेंसी पर दिया ये जवाब

Fri, 15 Dec 2017 02:31 PM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
Arshi Khan
बिग बॉस में शिल्पा शिंदे और अर्शी खान की जुबानी जंग एक बार फिर से गर्मा गई हैं। जिसने घर के माहौल को और भी खराब कर दिया है। कैप्टेंसी टास्क के लिए बिग बॉस ने अर्शी को 'बीबी लैब' टास्क की विजेता टीम और संचालक में से चुनाव करने को कहा है जिस वजह से अर्शी और शिल्पा दोनों ही दावेदारी के लिए अपना नाम आगे बढ़ाया फिर आपस में भिड़ गए। 

पढे़ं- मलाइका की क्रिसमस पार्टी पर पहुंचे कई बॉलीवुड स्टार्स, करीना को देख सब हैरान
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shinde
प्रोमो के मुताबिक कैप्टेंसी टास्क के लिए विजेता टीम को आपस में ही बाकी घरवालों से अलग विचार विमर्श करना होगा। जिसमें विकास गुप्ता, अर्शी खान, शिल्पा शिंदे और लव त्यागी शामिल है। ऐसे में विकास को छोड़कर बाकी सभी लोग अपनी दावेदारी पेश करते हैं। 

पढे़ं- क्वांटिको गर्ल' बन चुकी प्रियंका को इंस्टाग्राम ने दिया अवार्ड, कारण जानते ही कहेंगे WOW!
विज्ञापन

3 of 5
Arshi Khan
जहां एक ओर लव का कहना है जाने से पहले कैप्टन बनना चाहता हूं। वहीं अर्शी का कहना है कि मुझे पिछली बार खैरात की कैप्टेंसी दी गई थी जिसके विपरीत शिल्पा का कहना है कि उनका अब तक कैप्टेंसी में नाम तक नहीं गया इसलिए उन्हें इस बार दावेदारी चाहिए।

पढ़ें- भिखारी कहने पर भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- 'पैसे और ऑफर बहुत हैं'

4 of 5
Vikas Gupta
इन सबके बीच विकास कहते हैं उनका वोट शिल्पा को जाता है तो वहीं अर्शी अपना वोट लव को और लव अर्शी को देने की बात कहते हैं। जिसकी वजह से तीनों के बीच झगड़ा और भी बढ़ जाता है। 

पढे़ं- ऐसी हो गई है मल्लिका शेरावत की हालत, किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने किया बेघर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arshi Khan
अर्शी विकास से गुस्से में कहती हैं कि शिल्पा को 11 हफ्ते से कैप्टेंसी की जरूरत नहीं पड़ी तो ऐसी क्या वजह है कि उन्हें 12वें हफ्ते में कैप्टेंसी की जरूरत पड़ी। फिलहाल अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कैप्टेंसी के लिए चारों में से कौन से दावेदार का नाम कैप्टेंसी टास्क के लिए दिया जाएगा। 
  Captaincy bani Shilpa Shinde aur Arshi Khan ke beech jhagde ka kaaran! Kaun banega davedaar? Jaan ne ke liye dekhiye #BB11 aaj raat 10:30 PM. #BBSneakPeek pic.twitter.com/JdumSqBBnL — COLORS (@ColorsTV) December 15, 2017

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें