फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: एक कंटेस्टेंट को निकालने के लिए 3 फाइनलिस्ट एकजुट, अंजाम चौंकाएगा

Wed, 03 Jan 2018 03:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bigg Boss
बिग बॉस के सीजन 11 में एक कंटेस्टेंट को निकालने के लिए 3 फाइनलिस्ट एकजुट हो गए थे, लेकिन इसका बहुत चौंकाने वाला होगा। चूंकि वोटिंग लाइन बंद हैं, इसलिए अब आगे की फैसले टास्क के आधार पर ही होंगे। फाइनल में 4 कंटेस्टेंट जाएंगे, लिहाजा दो कंटेस्टेंट की एविक्‍शन चौंकाने वाली होगी।

पढ़ें:- एक 'नकली मौत' ने टीवी सीरियल को बनाया नंबर वन, Bigg Boss भी टॉप 10 में
 
विज्ञापन

2 of 6
आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि हिना और शिल्पा को कुकिंग और क्लीनिंग का नाम सौंपा जा रहा है, आकाश को जब कहा गया कि उन्हें सबकी मदद करनी होगी तो उन्होंने इनकार कर दिया और वह सोते रहे। इस बात पर हिना और शिल्पा दोनों आकाश के खिलाफ हो जाती हैं। विकास गुप्ता भी आकाश को बाहर निकालना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
bigg boss
इसी बीच टिकट टू फिनाले टास्क में गार्डन एरिया को एक बर्फीली जगह में तब्दील किया गया। सभी घरवालों को एक इंक्लाइंड रैंप पर खड़े होना था। उनकी पीठ पर एक जूट बैग बांधा गया था जिस पर दूसरे कंटेस्टेंट का नाम लिखा था। उन लोगों को रैंप पर सही तरीके से खड़े रहकर पीठ पर साथी कंटेस्टेंट का नाम लिखा बैग दूसरों से बचाना था। 

4 of 6
Bigg Boss 11
मास्टरमाइंड विकास ने हिना के साथ एक डील कर ली है और तय किया है कि उन्हें किसी भी तरह से आकाश को हराना ही है। इसलिए विकास, हिना और शिल्पा ने एक टीम बना ली है। सभी घरवाले पूरी मेहनत के साथ इस टास्क में जुट गए। शिल्पा शिंदे ने आकाश की पीठ पर बंधा हिना खान का बैग नष्ट करना शुरू किया।
 
विज्ञापन

5 of 6
shilpa shinde, aakash dadlani
हिना ने आकाश को धमकाया कि अगर वो उसका बैग शिल्पा के हाथों से नहीं बचाएगा तो हिना अपनी पीठ पर बंधा आकाश का बैग नष्ट कर देगी और आकाश फिनाले टास्क से बाहर हो जाएगा। हालांकि बाद में हिना और शिल्पा ने हाथ मिला लिया और दोनों ने मिलकर आकाश का बैग नष्ट कर दिया और उसे टास्क से आउट कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Aakash
'द खबरी' के मुताबिक सिर्फ आकाश ही नहीं विकास गुप्ता भी टिकट टू फिनाले टास्क की रेस से बाहर हो गए हैं। अभी तक इस टास्क में हिना खान, शिल्पा शिंदे, पुनीश शर्मा और लव त्यागी बचे हुए हैं। हालांकि इन चारों में से सिर्फ दो कंटेस्टेंट ही सीधे फाइनल में एंट्री कर पाएंगे। अब देखना होगी कि कौन होते हैं वो दो लकी कंटेस्टेंट। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें