बिग बॉस के सीजन 11 में शामिल डांसर सपना चौधरी के लाखों फैंस के लिए ये खबर बुरी हो सकती है। दावा है कि वे इस हफ्ते ही घर से बेघर हो जाएंगी। जानिए क्यों ?
विज्ञापन
2 of 5
शिवानी दुर्गा
ये दावा किया है, इसी सप्ताह बिग बॉस के घर से बेघर हुईं कंटेस्टेंट तांत्रिक शिवानी ने। खास बातचीत में शिवानी ने बताया कि मैं कोई एंटरटेनर नहीं हूं, साधू समाज की छवि को ठीक करने के लिए वे बिग बॉस में गईं थीं।
पहले सप्ताह तो वे घरवालों को समझने में लगी रहीं, जबकि दूसरे सप्ताह वे घर से नॉमिनेट हो गईं, लेकिन उन्हें लगता है कि उनका मकसद अभी पूरा नहीं हुआ। मौका मिला तो वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए वापस शो में जाना चाहेंगी।
विज्ञापन
3 of 5
sshivani durga
शो में सबसे कमजोर प्रतियोगी के बारे में बात करते हुए शिवानी ने बताया कि मौजूदा समय में सपना चौधरी सबसे कमजोर प्रतियोगी हैं। ज्यादा एक्टिव न होना ही सपना के बेघर होने की वजह बनेगा। जबसे सपना को सिर पर चोट लगी है, वह दिनभर बिस्तर पर ही रहती हैं।
हालांकि घर के अंदर सपना और ज्योति को घरवाले बहुत पसंद करते हैं। बाहर भी इन दोनों की फैन फ्लोइंग काफी है। ज्योति को बिहार फॉलो करता है और सपना को हरियाणा।
4 of 5
विकास गुप्ता
- फोटो : Colors TV
घरवालों के बारे में पूछने पर शिवानी दुर्गा ने बताया कि घर में विकास की सत्ता चलती है, वे सभी के साथ मिलकर चीजों को प्लान करते हैं।
जब उनसे विजेता के बारे में राय ली गई तो उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हितेन सबसे मजबूत कंटेस्टेंट हैं, क्योंकि सभी घरवाले उनकी बात मानते हैं और उन्हें इज्जत भी देते हैं।
गौरतलब है कि शिवानी दुर्गा की एंट्री को लेकर अखाड़ा परिषद और संत समाज काफी नाराज थे। संतों की मानें तो जो बिग बॉस में जाए वो संत ही नहीं है।
दरअसल, इससे पहले स्वामी ओम बिग बॉस में जाकर काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। संतों का मानना था उनके टीवी पर इस तरह के व्यवहार ने संतों की छवि खराब की है। ऐसे में संत समाज ने उन्हें फर्जी बताते हुए उन्हें संत मानने से इंकार भी कर दिया था।