फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: घर से 'बेघर' होने की खबरों के बीच सपना चौधरी की मां का बड़ा ऐलान

Mon, 27 Nov 2017 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी - फोटो : SELF
बिग बॉस के सीजन 11 से आज डांसर सपना चौधरी के बेघर होने की अटकलों के बीच उनकी मां नीलम ने बड़ा ऐलान किया है। घर से कौन बेघर होगा, इसका फैसला सलमान खान आज के एपिसोड में सुनाएंगे। सपना चौधरी के अलावा हिना, शिल्पा और प्रियांक इस सप्ताह घर से नॉमीनेट हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी ने बताया कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी बेटी को घर से बेघर कर दिया जाएगा। उनकी बेटी शेरनी है और वो जो कहती है, वही करती है। वह बिग बॉस के घर में अच्छा खेल रही है और मुझे उम्मीद है कि वह जीतकर ही लौटेगी। बता दें कि मां नहीं चाहती थी कि वो बिग बॉस में जाएं, हालांकि बाद में वह मान गई थीं।
पढ़ें: Bigg Boss 11: बेघर होने से बच सकती हैं सपना चौधरी, अगर हो जाए ये ट्विस्ट
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी - फोटो : self
नीलम चौधरी ने ये भी बताया कि जबसे घर में सपना के शो को लेकर ऐसी-वैसी बातें होने लगी हैं, वे दुखी हैं। घर से बाहर आने पर भी सपना को किसी नाइट डांस प्रोग्राम में नहीं जाने देंगी। वह नाइट में सिर्फ जागरण में जाएगी, किसी डांस प्रोग्राम में नहीं जाएगी। दिन में डांस कार्यक्रम करे, इसपर उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।

4 of 5
वहीं सपना चौधरी के बिग बॉस घर से आउट होने के पीछे तीन कारण बताए जा रहे हैं। एक ये कि सपना चौधरी घर में गुटबंदी का शिकार हो रही हैं। दूसरा है सपना चौधरी का शॉर्ट टैंपर रवैया। सपना हर बात पर आपा खो बैठती हैं और गलत शब्दों का प्रयोग करती हैं। तीसरा है देहाती भाषा में उनके विवादित बोल।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हालांकि इस बीच ये भी सामने आ रहा है कि सपना चौधरी को घर में बनाए रखना बिग बॉस के मेकर्स की मजबूरी बना हुआ है। कारण, सपना को हर बार नॉमीनेट किया जाता है और हर बार उसे बंपर वोटिंग मिलती है, इससे बिग बॉस की टीआरपी को भी इजाफा हुआ और कार्यक्रम टॉप 10 के अंदर शामिल हो गया।
पढ़ें: ये 5 सबूत बताते हैं, चाहकर भी Bigg Boss सपना चौधरी को नहीं कर सकते OUT
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें