कभी हाथों पर किस, तो कभी अंधेर में लव टॉक...पुनीश और बंदगी ने बिग बॉस 11 का लव कपल बनने के लिए न जाने क्या-क्या हथकंडे अपनाए। लेकिन सलमान खान ने जो बोला उसे सुन उनके सारे अरमानों पर पानी फिर गया, बिना ब्रेक अप के ही दोनों का दिल टूट गया।
Bigg Boss 11: सलमान ने 'कुत्ते' से शुरू किया वीकेंड का वार,5 कंटेस्टेंट्स के बारे में कही अजीब बात
विज्ञापन
2 of 5
Salman Khan
सलमान खान ने कहा, 'पूरे हिन्दुस्तान का दिल इस सुंदर जोड़ी को देखकर बहुत खुश हुआ हैं। इस घर की नई नवेली जोड़ी आए और इस लव सीट पर बैठ जाए'
विज्ञापन
3 of 5
Hiten Tejwani
शुरू में सभी घरवालों को लग रहा था कि सलमान पुनीश और बंदगी की बात कर रहे हैं लेकिन जैसे ही उन्होंने अर्शी खान का नाम लिया, हितेन तेजवानी की हालत खराब हो गई। हितेन की लाख गुजारिशों के बाद भी सलमान नहीं माने और उन्होंने लव सीट पर अर्शी के बगल में उन्हें बैठा दिया।
.@BeingSalmanKhan makes King @tentej & Queen Arshi Khan sit on the romantic couch. Don't miss #WeekendKaVaar tonight at 9 pm. #BBSneakPeek pic.twitter.com/4iYuaAaPEe— Bigg Boss (@BiggBoss) October 14, 2017
4 of 5
Bandgi Kalra
गौरतलब है कि बंदगी कालरा का असल में एक ब्वॉयफ्रेंड है जो खुद बिग बॉस-11 का एक प्रोड्यूजर भी है। उस शख्स का नाम है डेनिस नागपाल। खबर है कि उन्हें बंदगी और पुनीश की बड़ रही नजदीकियों से तकलीफ हो रही है। हो सकता है कि इसी वजह से शो के मेकर्स ने इनडायरेक्टली पुनीश और बंदगी को सचेत करने की कोशिश की है कि वे जिस ट्रैक पर जा रहे हैं उससे हट जाने में ही उनकी भलाई है।
उधर, कैप्टेंसी टास्क के दौरान राजा और रानी बने हितेन और अर्शी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। टास्क जीतने के लिए अर्शी ने न सिर्फ हितेन को किस किया, बल्कि पूरे घर में घूम-घूमकर ढिंढोरा भी खूब पीटा था।