छोटे पर्दे के बड़े सितारे किंशुक महाजन के घर इस दीपावली खुशियां डबल बॉक्स में आ चुकी है। बीते 7 अक्टूबर को 'नागिन 2' के ये एक्टर जुड़वां बच्चों के पिता बने हैं। उनकी पत्नी और बचपन का प्यार दिव्या गुप्ता ने 7 अक्टूबर को एक बेबी बॉय और एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है।
विज्ञापन
2 of 7
इंस्टाग्राम पर जुड़वा बच्चों की फोटो पोस्ट करते हुए किशुंक ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि, 'दो छोटे हाथ और दो छोटे पैरों ने अब हमारे परिवार को पूरा कर दिया। 7.10.2017 जैसी खास तारीख को हमारे जीवन में दो नई खुशियों का आगमन हुआ। इनका स्वागत है।'
विज्ञापन
3 of 7
एक अंग्रेजी वेबसाइट को अपनी इस खुशी के बारे में बताते हुए किंशुक ने कहा कि, 'पिता बनने का अहसास अनोखा है। इन दो नन्ही खुशियों के आने से अब मेरा परिवार पूरा हो गया। पति-पत्नी के साथ-साथ ये पूरे परिवार के लिए खुशी का मौका है। भगवान बहुत दयालु हैं।
4 of 7
kinshuk_mahajan
ट्यूशन क्लास वाली गर्लफ्रेंड ऐसी बनी WIFE
किंशुक और उनकी WIFE दिव्या की मुलाकात 17 साल की उम्र में ट्यूशन क्लास में हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। 2011 में शादी करने के बाद अब उनके परिवार में इन नन्ही खुशियों की एंट्री हुई।
विज्ञापन
5 of 7
kinshuk_mahajan
जुड़वां बच्चों के नाम 'शाहीर' और 'सायशा'
बच्चों के नाम पूछने पर छोटे पर्दे के इस पॉपुलर एक्टर ने बेबी बॉय का नाम शाहीर तो बेबी गर्ल का नाम सायशा बताया। बच्चों के जन्मदिन के बारे में दिलचस्प बात बताते हुए किंशुक ने कहा- तारीख 7.10.2017 है. इसे उल्टा पढ़ने पर भी 7102017 ही आएगा। हमारे स्पेशल एंजल्स का जन्म स्पेशल दिन हुआ।
विज्ञापन
6 of 7
बच्चों से दूर मुंबई में किंशुक
WIFE दिव्या की तबियत के बारे में बताते हुए किशुंक ने कहा कि वो स्वस्थ्य हैं। बच्चे दिल्ली में पैदा हुए हैं क्योंकि हमारा परिवार वहीं रहता है। मैं मुंबई में शूटिंग कर रहा हूं इसलिए उन्हें बहुत मिस कर रहा हूं। मैं सारा फन मिस कर रहा हूं।
बॉलीवुड से किया था डेब्यू
कम ही लोगों को पता है कि किंशुक ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'दिल्ली हाइट्स' से की थी। इस फिल्म से डेब्यू करने के बाद साल 2007 में उन्होंने 'धूम मचाओ धूम' से टीवी का रुख किया। 'सपना बाबुल का बिदाई' में लीड रोल निभा कर वो स्टार बन गए थे। उन्होंने 'अफसर बिटिया', 'चांद छुपा बादल में', 'तुम ऐसे ही रहना', 'तेरे शहर में', 'नागिन' जैसे शोज में काम किया है।