फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: सलमान ने 'कुत्ते' से शुरू किया वीकेंड का वार, 5 कंटेस्टेंट्स के बारे में कही अजीब बात

Sun, 15 Oct 2017 08:05 PM IST
amarujala.com- Written by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 7
Salman Khan
सलमान खान ने पिछले 'वीकेंड का वार' एपिसोड में जुबैर खान की क्लास लगाते हुए उनकी तुलना कुत्ते से कर डाली थी। अब उन्होंने अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी है, लेकिन जुबैर से नहीं बल्कि दुनियाभर के कुत्तों से।
Bigg Boss 11: सपना चौधरी के फैंस को आज बड़ी खुशखबरी देंगे सलमान, सबूत भी देख लो
 
विज्ञापन

2 of 7
salman khan
सलमान खान ने कहा, 'कुछ समय पहले एक समय पहले मैंने एक सदस्य को कुत्ता बुलाया। मैं माफी मांगना चाहता हूं...दुनिया के सारे कुत्तों से।' सलमान खान ने अपने पालतू कुत्तों माइसन, माइजान से भी उनकी तुलना जुबैर खान से करने के लिए माफी मांगी। 

सलमान ने कहा, 'कुत्ते वफादार होते हैं, आप उन पर भरोसा कर सकते हैं। मैंने इस शब्द का गलत तरीके से इस्तेमाल कर दिया। मैं दुखी हूं'
विज्ञापन

3 of 7
Hina Khan
सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' एपिसोड में घर के बाकी कंटेस्टेंट्स की तुलना बॉलीवुड के फेमस कैरेक्टर्स से करते हुए कहा कि वे सेलिब्रिटी नहीं होते हुए भी फुटेज लेने के चक्कर में अजीबो गरीब हरकत कर रहे हैं। इसकी शुरुआत हिना खान से हुई।  सलमान खान ने उनकी तुलना मदर इंडिया से करते हुए कहा, ''हिना खान को ऐसा लग रहा है कि उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।'
Bigg Boss 11: शो में होगी इन दो नामी एक्टर्स की एंट्री, हिना खान पहले ही दे चुकी हैं इन्हें पटखनी
 

4 of 7
Shilpa Shinde
इसके बाद सलमान खान शिल्पा शिंदे पर पहुंचे। उन्होंने कहा, 'शो में शिल्पा बनना तो चाहती हैं 'चांदनी' की श्रीदेवी, लेकिन घर के अंदर 'सदमा' की श्रीदेवी जैसी नजर आ रही हैं।'
विज्ञापन

5 of 7
Vikas Gupta
सलमान खान ने कहा, 'विकास गुप्ता फिल्म 'गुप्त' के काजोल की तरह एक्ट कर रहे हैं, जिनके कानों में हमेशा ये डायलॉग गूंजता है, 'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी।'
विज्ञापन

6 of 7
Arshi Khan
सलमान खान ने अर्शी की तुलना फिल्म 'शहंशाह' के अमिताभ बच्चन से करते हुए कहा कि उनकी एक आंख हमेशा बालों से छुपी रहती है। सलमान ने कहा कि जिस तरह फिल्म में बिग बी के हाथों में 14 किलो की स्टील की ढाल है, वह काम शो में अर्शी के लिए विकास गुप्ता कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Lucinda Nicolas
सलमान खान ने लुसिंडा निकोलस को भी लपेटे में ले लिया और उनकी तुलना ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले कंगारू से कर डाली। उन्होंने कहा, 'जैसे कंगारू इंडिया में नहीं दिखते वैसे ही लुसिंडा 'बिग बॉस 11' के घर में नहीं दिख रहीं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें