'बिग बॉस-11' में दिवाली का जश्न मनाया गया जहां घर में दो मेहमान आए। बाकी घर वाले इन्हें देखकर खुश तो हुए ही, लेकिन विकास गुप्ता और हीना खान का चेहरा खिल गया।
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 11
बतौर मेहमान शो में टीवी के मशहूर एक्टर रित्विक धंजानी और रवि दूबे की इंट्री हुई। गौरतलब है कि एकता कपूर की क्रियेटिव टीम का हिस्सा रह चुके विकास गुप्ता और बालाजी के बैनर तले बने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के लीड एक्टर रहे रित्विक धंजानी अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss 11
जैसे ही घर के अंदर रित्विक पहुंचे, विकास ने उन्हें गले से लगा लिया। वहीं हिना खान भी 'खतरों के खिलाड़ी-8' के अपने प्रतिद्वंद्वियों को देखकर खुश हुईं। लेकिन उनके चेहरे की रौनक ज्यादा देर तक टिकी न रह सकी।
4 of 5
Bigg Boss 11
दरअसल, घरवालों को एक टास्क दिया गया था कि उन्हें मेहमानों को सामान बेचकर पैसे कमाने हैं। दिलचस्प बात ये कि घर के कुछ सदस्यों को ही सामान बनाया गया और कुछ को उनका सेल्सपर्सन।
विकास गुप्ता ढोल बने तो वहीं हिना खान को उन्हें बेचने की जिम्मेदारी दी गई। विकास गुप्ता की खूबियां बताते हुए हिना ने ऐसी ऐसी बातें बोलीं कि पलटकर ग्राहक रित्विक ने उनकी क्लास लगा दी। देखें वीडियो-
The housemates sell unique products to guests @rithvik_RD & @_ravidubey in tonight's sale. Don't miss this on #WeekendKaVaar. #BBSneakPeek pic.twitter.com/FOf4yS54lj— COLORS (@ColorsTV) October 15, 2017