फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11 : शो के बाद पुनीश और बंदगी का चला रोमांस, वैनिटी वैन में की ऐसी हरकत

Tue, 16 Jan 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
punish and bandagi
आखिरकार बिग बॉस 11 की ट्रॉफी शिल्पा शिंदे ने अपने नाम कर ली है। रविवार को हुए शो के ग्रांड फिनाले में सलमान खान ने शिल्पा को विनर घोषित किया। तीन महीने से ज्यादा चले इस शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स घर में कुछ न कुछ ड्रामा करते ही रहते थे। कभी हंसना चला तो कभी रोना, कभी रुठना तो कभी मनाना, कभी लड़ाई झगड़े हुए तो कभी प्यार और रोमांस। रोमांस के लिए तो पुनीश और बंदगी ने सारी हदें तोड़ दीं।

पढ़ेंः Bigg Boss 11: विनर शिल्पा शिंदे को इन तीन लोगों ने किया था बदनाम, आज भी बहाती हैं आंसू
विज्ञापन

2 of 4
punish and bandagi
शो में शामिल हुए पुनीश शर्मा ने सब सेलेब्स के बीच आखिर तक अपनी जगह बनाए रखी। बिग बॉस में वह अपनी को-कंटेस्टेंट बंदगी कालरा के साथ रोमांस की वजह से काफी चर्चा में रहे। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक शो में साथ रोमांटिक नजर आने वाले पुनीश और बंदगी का रोमांस शो के बाहर अब भी जारी है।
विज्ञापन

3 of 4
रविवार रात हुए शो के ग्रांड फिनाले में पुनीश चारों फाइनलिस्ट में से पहले बाहर हो गए थे। इसके बाद दर्शकों को बंदगी के साथ उनकी एक हॉट परफॉर्मेंस देखने को मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये जोड़ी शो के ग्रांड फिनाले के बाद दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ पार्टी में नहीं बल्कि अलग टाइम स्पेंड करते नजर आए। दोनों एक दूसरे से काफी कोजी होते दिखाई दिए।

पढ़ेंः Bigg Boss 11 : शिल्‍पा से हारने के बाद हिना खान ने दिया बड़ा बयान, कहा- मुझे कोई पश्चाताप नहीं
विज्ञापन

4 of 4
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक फिनाले के बाद शो के सभी कंटेस्टेंट एक साथ वैनिटी वैन में एन्जॉय कर रहे थे जबकि पुनीश और बंदगी अलग वैनिटी वैन में साथ टाइम स्पेंड करते देखे गए। आपको बता दें कि शो में पुनीश और बंदगी के बीच शुरुआती हफ्तों में ही बॉन्डिंग देखने को मिली थी। शो में इनका रोमांस ऐसा परवान चढ़ा की दोनों ऑन स्क्रीन किस करने से भी नहीं कतराए। यहां तक की वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान को उन्हें कैमरा होने की याद दिलानी पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें