बिग बॉस के घर में एक तरफ जहां सब एक दूसरे के दोस्त बनने की कोशिश करते हैं वहीं एक दूसरे की आदतों से भी परेशान रहते हैं। ऐसी ही एक परेशानी सपना चौधरी को हिना खान से हो रही है। सपना ने इस परेशानी के चलते बिग बॉस से हिना खान की शिकायत की है और उसे सजा देने की मांग भी की है।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: रात डेढ़ बजे पुनीश और बंदगी एकसाथ गए वॉशरूम, बेशर्मी की हुईं हदें पार
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल बिग बॉस के घर में हर सदस्य के लिए कुछ नियम बने होते हैं और घरवालों को उनका पालन करना होता है। घर का एक नियम ये है कि कोई भी सदस्य घर के अंदर अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल नहीं करेगा। जो बिग बॉस के इस आदेश का पालन नहीं करता वो सजा का पात्र बन जाता है। ऐसा ही इस बार के सीजन 11 में हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 4
घर में सभी सदस्य हिंदी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन हिना खान इन सब में से एक हैं जो लगातार इस नियम को तोड़ रही हैं। वो इसके लिए कई बार माफी भी मांग चुकी हैं। हिना कहती हैं कि ये उनकी आदत में शुमार है। इसके लिए कई बार उन्हें बिग बॉस से डांट भी पड़ी है लेकिन फिर भी हिना की अंग्रेजी बोलने की आदत छूटने का नाम नहीं ले रही है।
पढ़ेंः BIGG BOSS 11: शिल्पा के लिए पिघला विकास का दिल, टास्क में दे डाली इतनी बड़ी कुर्बानी
ऐसे में सपना चौधरी हिना के अंग्रेजी बोलने से काफी गुस्सा हो जाती हैं। इस दौरान वो हिना को काफी कुछ बोल जाती हैं। सपना इसकी शिकायत बिग बॉस से करती हैं। सपना बिग बॉस को बताती हैं कि हिना अंग्रेजी बोल रही हैं। सपना के टोकने पर भी हिना अंग्रेजी का इस्तेमाल करने से नहीं रुकतीं। इसके बाद सपना बिग बॉस से कहती हैं कि हिना अंग्रेजी बोल रही हैं, इसे स्टोर रूम में ले जाओ और वहां से दरवाजा खोल कर बाहर फेंको।
सपना की इस बात का समर्थन करते हुए हिना भी कहती हैं, प्लीज प्लीज ऐसा कर दो। आपको बता दें हिना अंग्रेजी बोलने के चक्कर में सलमान खान से भी डांट खा चुकी हैं।