फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: पत्रकारों ने पूछे ऐसे सवाल रो पड़ी शिल्पा शिंदे, हिना ने दिया करारा जवाब

Mon, 08 Jan 2018 01:56 PM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shinde
बिग बॉस 11 अपने आखिरी सप्ताह में आ चुका है। 'वीकेंड के वार' एपिसोड से लव त्यागी के बाहर जाने के बाद अब घर में 5 कंटेस्टेंट बचे हैं, जो कि फाइलिस्ट हैं। बता दें कि शो का फाइनल 14 जनवरी को होगा।

पढ़ें: Bigg Boss 11:शिल्पा शिंदे को TV एक्टर ने दिया प्यार का सबूत, शादी से पहले ही टूटा था रिश्ता
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस के घर में किसी भी टास्क के दौरान शिल्पा शिंदे की परफॉर्मेंस पर सवाल खड़े होते रहे हैं। वो किसी भी टास्क में एक्टिव नहीं होती। ये बात ना केवल घरवाले बल्कि वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने भी शिल्पा शिंदे से कही। दरअसल एप्पी फिज कॉलर ने शिल्पा से पूछा कि आखिर वो टास्क में परफॉर्म क्यों नहीं करती क्या उन्हें अपने पर ओवर कॉन्फिडेंस है। जिस पर सलमान खान ने भी शिल्पा शिंदे से कहा कि उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि फैन केवल उनके नहीं है बल्कि बाकी कंटेस्टेंट के भी हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shinde - फोटो : shilpa shinde
बिग बॉस में आज घरवालों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। जिसमें पत्रकारों को इनवाइट किया गया है, जो घरवालों से तीखे सवाल करेंगे। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट पत्रकारों के सवालों का सामना कैसे करते हैं ये देखना होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी एक पत्रकार ने शिल्पा शिंदे के टास्क नहीं करने पर सवाल उठाया। उन्होंने शिल्पा से पूछा कि आखिर वो हमेशा किचन में क्यों रहती हैं वहीं टास्क में उनकी परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं होता है।
 

 

4 of 5
Hina Khan
वहीं एक पत्रकार ने हिना खान पर कहा कि वो बिग बॉस के घर में आईं हैं ना कि खतरों के खिलाड़ी में। जिस पर हिना खान ने जवाब देते हुए शिल्पा पर कमेंट किया। हिना ने कहा कि उन्हें पता होता तो वो भी कुकिंग सीखकर आतीं। वो यहां हर टास्क में परफॉर्म करना चाहती हैं ना कि केवल किचन में खड़े खोकर खाना बनाना चाहती हैं। पत्रकारों और हिना खान के घेरने पर शिल्पा शिंदे शो में रोते हुए नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hina Khan
बिग बॉस 11 के फिनाले का आखिरी काउंटडाउन शुरू हो गया है। फैंस अपने चहेते कंटेस्टेंट को विनर बनाने के लिए पूरजोर कोशिश कर रहे हैं। लव के घर से बाहर निकलने से पहले तक हर किसी को लग रहा था कि शिल्पा शिंदे ही बिग बॉस विनर बनेंगी, वहीं हिना खान दूसरे और विकास गुप्ता तीसरे फाइलिस्ट होंगे 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें