फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: माइंड गेम से टॉप पर पहुंचा ऐसा खिलाड़ी, 'OUT' हुए कंटेस्टेंट भी चौंक जाएंगे

Thu, 21 Dec 2017 08:11 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस के सीजन 11 में अपनी माइंड गेम से ऐसा ‌खिलाड़ी टॉप पर पहुंच गया है, अब तक घर से बेघर हुए सदस्यों ने जिसे सबसे पहले बाहर निकालने की बात कही थी। कुछ सप्ताह पहले जो कंटेस्टेंट घर में रहने लायक नहीं माना गया, वह खिलाड़ी अब टाइटल की दावेदारी पर हक जता रहा है। इस बार के परिणाम और चौंकाने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बिग बॉस 11 के घर में पड़ोसी बनकर एंट्री लेने वाले कॉमनर लव त्यागी ने अपने माइड गेम से सबको चित्त कर दिया है। पड़ोसी बनकर रहने वाले लव का अंदाज घरवालों को काफी अच्छा लगता था। नॉमिनेशन के बावजूद भी बच निकलने वाले लव त्यागी के लिए सोशल मीडिया पर वोटिंग की अपील भी होने लगी है।
विज्ञापन

3 of 6
लव की बढ़ती पॉपुलैरिटी का नजारा पहले भी 'वीकेंड के वार' में देखने को मिला है। इसकी वजह से बंदगी और विनर समझे जाने वाले हितेन तेजवानी शो से आउट हो चुके हैं। देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या लव इस पोल के अनुसार विकास को बाहर कर फाइनल की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाएगें या फिर नहीं।

4 of 6
इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि अब तक सबसे कम वोट उस कंटेस्‍टेंट को मिले हैं, जिसे शो का विजेता माना जा रहा था। इनका नाम है विकास गुप्ता, जिसे अभी तक केवल 9.36 फीसदी वोट मिले हैं। लव को 23.42, शिल्पा को 20.79 और प्रियांक शर्मा 17.01 फीसदी वोटों के साथ टॉप 3 पर चल रहे हैं। 
पढ़ें: स्पेशल अवॉर्ड मिलने पर शाहरुख ने खोला 25 साल के फिल्मी करियर का सबसे बड़ा राज
विज्ञापन

5 of 6
दूसरी सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि विवादित बातों और किसिंग की मल्लिका अर्शी खान भी पॉपुलैरिटी खो चुकी हैं। उन्हें आकाश, पुनीश से भी कम वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं। एक पोलिंग वेबसाइट के मुताबिक अब तक आकाश को 10.22, पुनीश को  9.67, अर्शी को 9.51 फीसदी वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गौरतलब है कि हिना को छोड़कर बाकी सभी घरवालों ने एक दूसरे के साथ खुले आम नॉमिनेशन पर डिस्कस किया था। जो कि घर के अहम नियम का उल्लंघन था। इस बात पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बिग बॉस ने सभी की जमकर क्लास लगाई थी और हिना को छोड़कर सभी को नॉमिनेट कर दिया था। 
पढ़ें: 'पद्मावती' की रिलीज पर शाहिद कपूर का बड़ा खुलासा, मिलने वाली है गुड न्यूज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें