फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: शिल्पा का अंडा बचाने को अर्शी से भिड़ी हिना, दोनों से अकेले टक्कर ले रही 'नाइटी गर्ल'

Wed, 20 Dec 2017 08:43 PM IST
amarujala.com-written by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Shilpa Shinde
बिग बॉस 11 का शीशा अब पूरी तरह से साफ हो चुका है। शो के आखिरी पड़ाव में हर कंटेस्टेंट का असली चेहरा सामने आ रहा है। यहां बात कर रहे हैं शिल्पा, अर्शी और हिना खान की। दरअसल, शो में पहली बार दोस्त बनी हिना और शिल्पा ने अर्शी के खिलाफ जंग छेड़ दी है....
 
विज्ञापन

2 of 5
Arshi Khan
जी हां, बात ये है कि शो में चल रहे 'पोल्ट्री फार्म टास्क' में अंडे बचाने की जुगत में कोई किसी को नहीं बख्श रहा है। ऐसे में जब बात आई शिल्पा के अंडे को तोड़ने की तो सबसे पहले अर्शी खान इस काम के लिए आगे आईं। लेकिन जो सबसे चौंकाने वाली बात है वो ये है कि शिल्पा का अंडा घर की वो कंटेस्टेंट बचा रही हैं जो कभी शिल्पा की हुई ही नहीं थीं।
विज्ञापन

3 of 5
Arshi Khan
जी हां, हम बात कर रहे हैं घर में अहंकारी मानी जाने वाली हिना खान की। बता दें कि एक तरफ अकेली अर्शी हैं तो वहीं उनके खिलाफ घर में खड़ीं ये नई दो दोस्त हिना और शिल्पा। पोल्ट्री फार्म में अगला अंडा निकला शिल्पा शिंदे का जिसे तोड़ने के लिए अर्शी खान, हिना और शिल्पा से भिड़ बैठी हैं। 

4 of 5
hina and Shilpa
घर में कभी मां-बेटी का रोल प्ले करने वाली शिल्पा और अर्शी में छत्तीस का आंकड़ा बन गया है। लेकिन इस बीच हिना से हुई शिल्पा की दोस्ती ने अर्शी खान को घर में अकेला कर दिया है। बता दें कि पोल्ट्री टास्क में हिना ने अर्शी को दोस्ती में दगा दे उनका अंडा फोड़ दिया जिससे वे कैप्टेनसी की दावेदारी से बाहर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 11
ऐसे में अर्शी के दोनों दुश्मन हिना-शिल्पा ब्लिकुल भी नहीं चाहेंगी कि अर्शी शो में आगे बढें। लेकिन अर्शी आज रात यानि कि 20 नवंबर के शो में हिना और शिल्पा से अंडा फोड़ने को लेकर भिड़ती दिखाई देंगी। फिलहाल अर्शी अंडा फोड़ने के लिए हिना और शिल्पा से बगावत करने में लगी हुई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें