फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: बंदगी-पुनीश की लव स्टोरी बैंच, बाथरूम से बिस्तर तक, देखिए कब-कब हुई बेशर्मी

Sun, 03 Dec 2017 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फाइल
बिग बॉस के हर सीजन में लव स्टोरी बनी। अश्लील बातें और किसिंग सीन अंधेरे में हुए, लेकिन इस बार तो अश्लीलता की हदें पार हो गई हैं। बैंच से शुरू हुई लव स्टोरी बाथरूम से होते हुए बिस्तर तक पहुंच गई। शो का टाइम बदलने तक की नौबत आ गई थी। यूजर्स ने भी सोशल मीडिया पर बिग बॉस की जमकर आलोचना की थी।

पढ़ें:- Bigg Boss 11: ‌ये तस्वीरें खोल देंगी पुनीश के प्यार की पोल, बंदगी देख लेंगी तो टूट जाएगा दिल
 
विज्ञापन

2 of 6
Akash and Puneesh
रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 में सबसे विवादित जोड़ी आज टूट जाएगी। बात हो रही है पुनीश और बंदगी की जोड़ी की। पहले पहले ये जोड़ी रात को एक बैंच पर दिखती थी। पुनीश बंदगी के बालों को सहलाते दिखाई देते थे। बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा ने एक बार तो सारी हदें पार कर दीं। हुआ यूं कि एक दिन पहले एक दूसरे के करीब आने के लिए कैमरे से बचने के लिए बंदगी और पुनीष बॅाथरूम में जा रहे थे। कैमरे को अपनी ओर मुड़ता देख दोनों अपने बिस्तर पर आ गए। 
विज्ञापन

3 of 6
puneesh, bandgi
सलमान ने इस मामले में फटकार भी लगाई थी। बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा के इसी एपिसोड की ओर इशारा करते हुए सलमान ने कहा कि ऐसा कदम उठाने से पहले ये सोचना चाहिए कि वो नेशनल टेलीविजन के एक शो का हिस्सा हैं। घर के हर कोने में कैमरा लगा है, फिर भी उन्होंने ऐसा काम कर डाला जिसे देखने के बाद वे खुद भी असहज होंगे। बाद में तो पुनीश शर्मा के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे दिन में भी किसी भी समय बंदगी को बाहों में भर लेते हैं और उसके गालों पर किस करते रहते हैं। 

4 of 6
Bandagi Puneesh Kiss
इससे दर्शक काफी नाराज हुए। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, चैनल से गुजारिश है कि शो में इस तरह की गंदगी ना दिखाएं। ऐसा पहले एक टास्क के दौरान भी देखने को मिला था, जब 'सभी घरवाले गार्डन एरिया में रॉकेट पर बैठे थे और पुनीश-बंदगी की करीबियां बढ़ गईं। दोनों बेड पर आए और एक-दूसरे को किस करने लगे। ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इससे पहले पुनीश बंदगी को बेडरूम में ले जाकर किस करने लगे।
विज्ञापन

5 of 6
Punish And Bandagi

एक बार रात डेढ़ बजे बंदगी अपने कपड़े लेकर बाथरूम के अंदर जाती हैं और पीछे-पीछे पुनीश भी अंदर चले जाते हैं और बाथरूम का दरवाजा बंद कर लेते हैं। इसके बाद 2 बजे दोनों बेड पर होते हैं। बंदगी कहती हैं, 'अब खत्म...क्रॉस।' तब पुनीश ने कहा, 'जो हो गया...हो गया। घरवाले जूते मारने वाले हैं मुझे और तुम्हें।' बंदगी ने कहा, 'मुझे तो एक्सेप्ट ही नहीं करेंगे।' पुनीश ने कहा, मैं करूंगा न।' बंदगी ने कहा, 'बकवास न करो तुम, एक और गलती तुमने करा दी मुझसे आज। मैं तुम्हारी बातों में आ जाती हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bandagi and Puneesh
सोशल मीडिया में दोनों का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बार पुनीश और बंदगी ने अपनी सारी हद्दों को पार किया है। दोनों रात में एक दूसरे के साथ सोफे पर 'डर्टी टॉक' करते नजर आए। दबी आवाज में एक दूसरे को इशारे करते हुए बात करने के बाद पुनीश, बंदगी को कहते है कि वो अपने कपड़े निकाले। पहले पुनीश ये कहते भी सुने गए कि मैं तुम्हारा टॉप उतारता हूं, बंदगी को जब हिचकिचाहट हुई तो पुनीश समय बर्बाद न करने जैसी बातें भी वीडियो में कहते नजर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें