पिछले महीने खत्म हुआ बिग बॉस 11 अभी भी चर्चा में है। लेकिन इस बार खबर दुखभरी है। शो के दौरान विकास और हिना को हिट कराने वाली बिग फैन दिव्या की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है। दरअसल, दिव्या ने ही विकास और हिना के फैंस क्लब का ग्रुप बनाया था।
विज्ञापन
2 of 5
Vikas Gupta
दिव्या, विकास और हिना के काफी टच में थीं। जब इस दुखद हादसे की खबर विकास और हिना को लगी तो उन्हें बड़ा धक्का लगा। दोनों ने ही अपने ट्विटर पर दिव्या की इस आकस्मिक मौत पर दुख जताया।
विज्ञापन
3 of 5
hina khan and priyank sharma
हिना ने अपने मैसेज में लिखा कि ' उसे भूल जाना बहुत ही कठिन होता है जो आपको बहुत याद करता है.. आपके लिए लड़ता है... आपको प्यार करता है और आपके लिए रोता है।' वहीं, हिना के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी ने भी मैसेज किया जिसमें उन्होंने लिखा कि, ऐसे दुख भरे समय में आपके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।'
4 of 5
Hina Khan
बता दें कि विकास और हिना बिग बॉस सीजन 11 में आखिरी तक डटे रहे थे। विकास जहां टॉप 3 में पहुंचे थे तो वहीं हिना खान शो में शिल्पा शिंदे से फाइनल की जंग हार फर्स्ट रनरअप बनी थीं। विकास ने शो में एक टास्क में जीत हासिल करने के चलते 6 लाख रुपये जीते थे जो प्राइज मनी में से लिए गए थे।
शो खत्म होने के बाद हिना ने विकास और प्रियांक से मिलने को कहा था। इस दौरान हिना के ब्वॉयफ्रेंड राकी भी आए थें। हिना ने ट्विटर पर लाइव होकर इस बात की जानकारी दी थी कि वे प्रियांक और विकास गुप्ता से मिलने जा रही हैं।