बिग बॉस फिनाले में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। आकाश के जाने के बाद घर में सिर्फ चार लोग है इसी बीच आज बिग बॉस घरवालों को ऐसा टास्क देंगे जिसके बाद एक बार फिर से घर में जंग छिड़ जाएगी।
प्रोमो के मुताबिक इस टास्क में विकास घर के तानाशाह बनेंगे और उसी की वर्दी में दिखाई देंगे। ये टास्क प्राइज मनी में हिस्से के लिए होगा जिसमें विकास एक एक करके सबको कुछ करने के लिए कहेंगे और अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें बजर दबाना होगा।
विकास के तानाशाह बनने के बाद एक बार फिर से घर का महौल बिगड़ जाएगा। प्रोमो में विकास पुनीश को गंजा होने के लिए कह रहे हैं जिसे वो साफ साफ मना कर देते हैं जब विकास उन पर दवाब डालते हैं। जिसके बाद पुनीश हार मानकर बजर दबा देते हैं।
इसके बाद विकास हिना को मौनव्रत करने के लिए कहते है। जिस पर हिना कहती हैं कि मेरा बजर तो बजने से रहा। हिना विकास की बात नहीं मानती हैं और बार बार बोलती है। जिसके बाद विकास उन्हें बजर दबाने को कहते है और वो मना कर देती हैं। इसके बाद दोनों का झगड़ा शुरू हो जाता है।
हिना के मना करने पर विकास खुद जाकर हिना का बजर दबा देते हैं जिससे हिना और भड़क जाती है। फिलहाल अब देखना ये दिलचस्प होगा कि विकास का ये तानाशाह रुप घर में क्या बवाल मचाता है।