बिग बॉस 11 से बाहर आने के बाद बंदगी कालरा को बॉलीवुड में एक फिल्म मिल गई है। हाल ही में बॉलीवुड लाइफ से बातचीत के दौरान बंदगी ने बताया कि अगर बिग बॉस पुनीश को पैसे लेकर घर छोड़ने को कहते हैं तो पुनीश को ये काम जरूर कर लेना चाहिए। वह चाहती हैं कि पुनीश पैसों से भरा ब्रीफकेस हाथ में लें और शो बीच में छोड़ दें।