बिग बॉस 11 शो जरूर खत्म हो चुका है, लेकिन घर में होने वाली लड़ाईयां अभी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस सीजन के सबसे शांत कंटेस्टेंट हितेन तेजवानी ने उनकी और गौरी की शादी को लेकर हिना खान द्वारा कमेंट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
2 of 4
hiten heena
बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में हितेन ने कहा है कि हिना को जब मेरे और गौरी के बारे में पता नहीं है। ऐसे में वो हमारे रिश्ते को लेकर किसी भी तरह का कमेंट नहीं कर सकती। अगर उन्होंने ऐसा किया है तो मेरे लिए उनका बोलना गलत है। मैं सोशल इंसान हूं और गौरी रिजर्व है, लेकिन हम दोनों का रिश्ता क्या है इस पर हिना को सोचने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
3 of 4
Hina Khan
आपको बता दें हिना खान ने हाल ही में दिए एक बयान में कहा था कि हितेन और गौरी की शादी मेरे लिए सरप्राइज थी। घर के अंदर हिना ने कहा था कि मुझे नहीं पता कि हितेन और गौरी की शादी कैसे हुई। गौरी इतनी रिजर्व है कि वह ज्यादा लोगों से बात नहीं करती हैं।
हितेन ने आगे कहा कि वह शिल्पा शिंदे की जीत से खुश नहीं हैं। बता दें हितेन घर में सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट में से एक थे और शिल्पा के चलते ही हितेन घर से बेघर हो गए थे। वहीं, फिनाले में हितेन से सलमान ने पूछा था कि शिल्पा ने आपको क्यों निकाला? इस जवाब में उन्होंने कहा था ये बस शिल्पा ही बता सकतीं हैं।