रविवार रात को बिग बॉस के फिनाले में शिल्पा शिंदे ने हिना को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। फिनाले में घर से बाहर हुए सभी कंटेस्टेंट शामिल हुए थे लेकिन कुछ ऐसे सदस्य भी थे जिन्हें फिनाले में बुलाया ही नहीं गया था। इस बात से एक Ex-कंटेस्टेंट काफी आहत हुई हैं।
विज्ञापन
2 of 4
jyoti kumari
जिस कंटेस्टेंट की हम बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि बिहार की ज्योति कुमारी थीं। एक वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार जब इस बारे में ज्योति से बात की गई तो उन्होंने कहा ये तो बिग बॉस का फैसला है कि किसे बुलाया जाए किसे नहीं, हर्ट की बात है तो थोड़ा सा हुई हूं। लेकिन बिग बॉस की वजह से ही लोग मुझे पहचानते हैं तो कोई नहीं पर मुझे बुरा लगा है।
विज्ञापन
3 of 4
jyoti kumari
फिनाले एपिसोड में हितेन तेजवानी, लव त्यागी, प्रियांक, आकाश ददलानी, पुनीश शर्मा, बेनाफ्शा सूनावाला, बंदगी कालरा, अर्शी खान सभी शामिल हुए थे। इतना ही नहीं शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर कुछ ही दिनों रही ढिंचैक पूजा को भी फिनाले के लिए बुलाया गया था। वहीं ज्योति कुमारी के अलावा जुबैर, सव्यसाची, शिवानी दुर्गा और मेहजबीं को भी फिनाले में नहीं बुलाया गया था।
बता दें घर से बाहर होने के बाद बिहार की ज्योति कुमारी अपने ग्लैमर लूक को लेकर खबरों में थीं। ज्योति कॉमनर कंटेस्टेंट बनकर घर के अंदर आई थीं। घर में सारे कंटेस्टेंट्स के बीच ज्योति कुमारी उम्र में सबसे छोटी भी थीं। शुरुआत में बिग बॉस के घर में ज्योति को दूसरे घरवालों के साथ रहने में परेशानी हो रही थी। कई कंटेस्टेंट्स के साथ तो उसने जमकर लड़ाई और बहस भी की थी।