बिग बॉस के घर में रिश्ते हर पल बदलते रहते हैं। कभी किसी के घर में आने से बवाल होता है तो कभी लोगों की जुबानी जंग इतनी बढ़ जाती है कि संभालने के लिए बिग बॉस को बीच में कूदना पड़ता है। लेकिन इस बार 'वीकेंड के वार' में कुछ ऐसा होगा जो आज से पहले कभी नहीं हुआ।
पढे़ं- अनुष्का के फिल्मी और विराट के क्रेकेट करियर के बीच गजब का संयोग, आप चौंक जाएंगे जानकर
विज्ञापन
2 of 5
Salman Khan
'वीकेंड के वार' में सलमान खान सभी कंटेस्टेंट से एक हफ्ते का हिसाब किताब करते हैं लेकिन प्रोमो के मुताबिक इस बार सलमान नहीं बल्कि अर्शी खान सलमान की क्लास लगाएंगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान अर्शी से कह रहे हैं - 'शिल्पा ने उनके पिता के सामने कोई भी ऐसे एक्प्रेशन नहीं दिए थे जिसकी वजह से उन्हें आप इतना सुना रही हैं।'
पढे़ं- अमिताभ को बॉलीवुड का शहंशाह बनाने में इस एक्टर का हाथ, अब पछता रहे होंगे
विज्ञापन
3 of 5
Shilpa shinde
सलमान ने आगे कहा - 'जब शिल्पा की मां घर में आई थीं तो आपने कहा था कि अब तो चुप हो जा वाहियात औरत।' जिस पर अर्शी भड़क गईं और सलमान को खरी खरी सुना दीं।हालांकि अर्शी के पिता अर्शी को सलमान से तहजीब से पेश आने की बात कह गए थे।
पढे़ं- अनुष्का-विराट की शादी को लेकर पड़ोसियों का बड़ा खुलासा, आप भी जान लें
4 of 5
Arshi Khan
अर्शी ने सलमान को कहा - 'सलमान साहब, मुझे लगता है कि आप शिल्पा की बात नहीं देख पाते। अर्शी के ये कहने के बाद सलमान गुस्से में विकास को कहते हैं 'बधाई हो विकास ये है आपके कैप्टन की च्वाइस।'
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो
पढ़ें- 'पद्मावती' देखने के इच्छुक दर्शकों के लिए बिग सरप्राइज, रिलीज तारीख LEAK
आपको बता दें कि इस हफ्ते लग्जरी बजट टास्क के दौरान सभी घरवालों को उनके परिवार से मिलने का मौका मिला। जिसमें अर्शी के पिता भी आए थे और सबसे मुलाकात की थी। अर्शी ने शिल्पा पर आरोप लगाया था वो मेरे पापा को गंदी नजर से देख रही थीं। हालांकि अर्शी के इस आरोप पर सभी घरवाले उनके खिलाफ हैं।
.@Beingsalmankhan questions Arshi Khan about her comment to Shilpa Shinde. Tune in to #WeekendKaVaar tomorrow at 9 PM to find out what happens! pic.twitter.com/f9XImm4vh5
— COLORS (@ColorsTV) December 8, 2017