'बिग बॉस 11' का माहौल इन दिनों बदला बदला सा है। बारी बारी करके हर सदस्य के परिवार से कोई ना कोई उनसे मिलने आ रहा है। जब अर्शी खान के पिता घर पहुंचे तो उन्होंने भी बाकी मेहमानों की तरह सभी घरवालों से प्यार से बात की। लेकिन इशारों ही इशारों में ऐसी बातें कह गए जिन्हें सुनकर आपको भी मानना पड़ेगा कि वाकई वो अर्शी खान के बाप हैं....
विज्ञापन
2 of 6
Arshi Khan
अर्शी खान के पिता ने बेटी को शो जीतने के नायाब नुस्खे दिये हैं। जितनी देर भी वह घर में रहे, उनका फोकस बिटिया रानी के लुक्स और हेयर स्टाइल पर ही रहा। बेटी को परम ज्ञान देते हुए उन्होंने कहा-
'देखो बात सुनो, तुम्हारी मम्मी ने कहा है कि बहुत टाइम हो गया अब हेयरस्टाल चेंज करो..'पोनीटेल में लो...तो थोड़ा अलग होगा...तुम्हारी एक आंख छुपी रहती है।'
यही नहीं अर्शी खान के अब्बूजान ने उन्हें शो के होस्ट सलमान खान को भी रिझाने के लिए फॉर्मूला बता दिया है-
'सलमान तुमसे बड़े हैं तो उन्हें बातचीत में साहब या सर कहो। जब भी आएं सलाम करो.. अस्सलाम अलैकुम सलमान साहब कहो।'
विज्ञापन
3 of 6
Arshi Khan
अर्शी खान के पिता ने जितनी तसल्ली से टीवी की क्वीन हिना खान की तारीफों के पुल बांधे उसे सुनकर एक बोल्ड, बिंदास लड़की भी शरमा जाए...
''हिना जी, अरे वाह वाह वाह...आपकी बातों की खुशबू तो बहुत अच्छी तरह फैल रही है। आपका स्टाइल सबसे अलग है सबसे अच्छा है। पर आप बहुत तेज-तेज बोल देती हैं, कुछ बातें समझ में आतीं हैं, कुछ नहीं आती। आप जीतोगी तो भी मुझे अच्छा लगेगा।''
4 of 6
Arshi Khan
अर्शी खान को कोई चुप नहीं करा सकता। फिर भला उनके पापा को कोई कैसे रोक देता। उनके पिता शो पर गए तो थे अपनी बेटी से मिलने लेकिन पुनीश से वह इतने प्रभावित दिखे कि अर्शी खान के टोकने के बावजूद वह नहीं रुके। उन्होंने पुनीश से कहा-
''पुनीश आपके लव का तो कहना ही क्या इतना झलकता है...इतना दिखाई देता है... आप दिल भर भर के रोते हो लेकिन आपको रोता देख सब लोग हैं..."
विज्ञापन
5 of 6
Arshi Khan
घर में अब तक जितने भी कंटेस्टेंट के परिवार वाले आए सबने विकास गुप्ता की स्ट्रैटिजी की खूब तारीफ की है। लेकिन अर्शी खान के पिता ने जिस तरह टांग खिंचाई उसे देखना काफी दिलचस्प रहा-
"विकास तो बहुत विकास कर रहे हैं। तुमने तो हर तरह विकास कर लिया कभी इधर कभी उधर...'
एक तरफ जहां 'बिग बॉस-11' के फैन्स हिना, विकास या शिल्पा को शो का विजेता मान रहे हैं, वहीं अर्शी खान के पिता ने तो अपना विनर भी चुन लिया है-
'मिस्टर आकाश, मैं आपको रोज देखता हूं, बहुत अच्छी तरह जानता हूं। आप विनर बनिए, बहुत एंटरटेन करते हैं।'
अर्शी खान के पिता जाने से पहले शिल्पा शिंदे के पास दोबारा पहुंचे और उन्होंने अपनी अर्शी खान को क्लू देने की कोशिश करते हुए कहा, 'शिल्पा बड़ी हैं उनकी इज्जत करो, अच्छे से बात करो फिर देखना कामयाबी तुम्हारे कदम चूमेगी'
गौरतलब है कि शिल्पा शिंदे से अभी तक जितने भी घरवालों ने पंगे लिये हैं, वह सलमान खान की हिट लिस्ट में आ चुके हैं। इसलिए अर्शी खान के पिता ने बेटी को इशारा दिया कि वह शिल्पा से बदतमीजी ना करें। बहरहाल, पिता की बात शायद अर्शी खान के पल्ले पड़ी नहीं। उनके जाते ही वह शिल्पा शिंदे से झगड़ा करने लगीं और उन्हें 'वाहियात औरत' तक बोल दिया।