देखते ही देखते अर्शी खान बिग बॉस की फेमस कंटेस्टेंट बन गई हैं। अर्शी फेमस होने के साथ काफी विवादित भी हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अर्शी के पिता ने उनकी अलमारी में कंडोम के पैकेट देख लिए थे।
विज्ञापन
2 of 5
अर्शी खान
इसके बाद अर्शी शर्मिंदगी की वजह से पूरी रात घर नहीं आई थीं। अब अर्शी के बारे में एक और खुलासा हुआ है। अर्शी खान के मैनेजर और पब्लिसिस्ट फ्लिन रेमेडियोज ने इस बात की जानकारी दी है कि अर्शी बिग बॉस से मिलने वाला सारा पैसा खुद नहीं लेंगी।
विज्ञापन
3 of 5
अर्शी खान
मैनेजर का कहना है कि स्ट्रीट चिल्ड्रेन्स की एजुकेशन के लिए डोनेट कर देंगी। फ्लिन ने बताया, 'पिछले तीन साल से अर्शी खान अपना जन्मदिन हर बार स्ट्रीट किड्स के साथ मनाती हैं और वे उनके लिए चैरिटी संबंधी कई काम भी करती रहती हैं।'
4 of 5
अर्शी खान
इसके अलावा अर्शी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अर्शी स्ट्रीट किड्स को खाने का सामान बांटती नजर आ रही हैं। यह वीडियो 2015 का है। फ्लिन ने कहा है कि यह खोखला वादा नहीं है। यह उनके संस्कारों में है।
अर्शी बच्चों को वोकेशनल ट्रेनिंग दिलाने के लिए एक सपोर्ट ग्रुप की स्थापना भी करने जा रही हैं। अर्शी चाहती हैं कि ये बच्चे नौकरी हासिल कर सकें और अपना जीवन अच्छा बना पाएं। अब देखना ये है कि अर्शी अपना वादा पूरा करती हैं या नहीं।