फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: दो कमजोर कंटेस्टेंट्स ने पलट दी पूरी गेम, टास्क जीत बने विनर

Tue, 26 Dec 2017 01:32 PM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
Akash and Puneesh
बिग बॉस में इस हफ्ते घरवालों को नॉमिनेशन और लग्जरी टास्क दिया गया जिसका नाम '42 मिनट्स टास्क' था। इस टास्क में हिना और विकास को छोड़कर बाकी सभी घरवालों को एक एक करके बॉक्स के अंदर बैठकर 42 मिनट काउंट करना था। लेकिन इस टास्क के दौरान ऐसे दो कंटेस्टेंट ने बाजी मार ले गए जिस पर यकीन करना घरवालों के लिए मुश्किल था।

पढे़ं- Bigg Boss 11: फिनाले वीक से पहले चौकाने वाली एंट्री, टॉप में पहुंच जाएगी शो की TRP
विज्ञापन

2 of 5
Akash Dadlani
सभी घरवालों को लग रहा था कि इस टास्क में पुनीश और आकाश नॉमिनेट हो जाएंगे लेकिन रिजल्ट ने सभी को चौंका दिया। इस बार लव और प्रियांक दोनों नॉमिनेट हो गए जिसे सुनने के बाद सभी घरवाले हैरान रह गए। वहीं आकाश और पुनीश की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: इस बार नॉमीनेट हुए ये दो बेस्ट फ्रेंड्स, घरवाले भी हो गए हैरान
विज्ञापन

3 of 5
Akash Dadlani
दरअसल, घर में पुनीश और आकाश यही कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि अब हमारी बारी है यहां तक वो लगातार अपना सामान पैक करने की बात भी कह रहे थे। हालांकि ये दोनों बीते 2 हफ्तों से नॉमिनेट थे लेकिन सेफ होते चले जा रहे थे ऐसे में इस नॉमिनेशन से बचकर निकलना दोनों के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं था। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: अर्शी के शो से बाहर होने से हैरान हुए हितेन, कर डाला बड़ा खुलासा

4 of 5
Priyank Luv
यहां तक की बिग बॉस ने जैसे ही टास्क के नतीजे बताए दोनों को यकीन नहीं हुआ और पूरे घर में सेफ होने की खुशखबरी सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दिए। वहीं हिना के दोनों दोस्त नॉमिनेट हो गए। फैसला सुनने के बाद शिल्पा हिना से कहती हैं ऐसा लगता है ये दोनों अपनी किस्मत लिखवाकर आएं हैं तभी तो दोनों इस बार भी सुरक्षित हो गए।

पढ़ें- Bigg Boss 11: नॉमीनेशन में दो कंटेस्टेंट हैं सेफ, ये होगा नॉमीनेट, इस टास्क में होगा फैसला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akash and Puneesh
आकाश और पुनीश की खुशी को देखते हुए जहां पूरे घर के चेहरे का रंग उड़ गया वहीं लव और प्रियांक परेशान दिखाई दिए। यहां तक की प्रियांक ने लव को गले लगाते हुए कहा कि भाई इतना तो तय है कि अबकी बार तुम्हारे और मेरे में से कोई बाहर जाएगा। अगर अब तक की वोटिंग पर नजर डाले तो लव को प्रियांक से ज्यादा वोट मिले हैं। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: घर से आउट होते ही अर्शी में जागा हितेन के लिए प्यार, कुछ ऐसा दे डाला बयान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें